{"_id":"61900eca88ff6a6cba33f7b4","slug":"simaranjeet-pilibhit-news-bly466037878","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमरनजीत सिंह को राष्ट्रपति के हाथों मिला अर्जुन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमरनजीत सिंह को राष्ट्रपति के हाथों मिला अर्जुन अवार्ड
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अर्जुन अवार्ड लेते हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मझोला के हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों शनिवार को अर्जुन अवार्ड मिला। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. हरप्रीत कौर अवार्ड दीर्घा में मौजूद रहीं।
पीलीभीत के मझारा फार्म निवासी इकबाल सिंह के पुत्र सिमरनजीत सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में महामहिम रामनाथ कोविंद के हाथों शाम को 5.10 बजे अर्जुन पुरस्कार प्राप्त किया। नैनीताल घूमने गये इकबाल सिंह ने फोन पर बताया कि बेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलते ही बधाई के लिए मोबाइल की घंटी घनघनाने लगी। चारों ओर से बेटे के लिए मुझे बधाइयां मिल रही हैं। मझारा फार्म में खुशी का माहौल है।
अच्छे प्रदर्शन के बाद एक खिलाड़ी को जो सम्मान मिलता है उससे पूरा देश गौरवान्वित होता है। इस सम्मान से देशवासियों के प्रति मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। यह मेरे लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाऊंगा और साथ ही देश का सम्मान बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहूंगा।
विज्ञापन
सिमरनजीत सिंह, भारतीय हॉकी खिलाड़ी
सिमरनजीत को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। शादी के बाद हम दोनों की जिंदगी के लिए 5 बजकर 10 मिनट का समय बहुत ही हसीन और यादगार रहा। जब सिमरन जीत सिंह को राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड मिला। मैं इस पल को कभी नहीं भूलने वाली। अवार्ड से सिमरनजीत की देशवासियों के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ी है। जिसे वे निभाएंगे।
डॉ. हरप्रीत कौर पत्नी सिमरनजीत कौर