{"_id":"6547d75e077d3f4c9c000dd7","slug":"shri-krishna-emerged-from-yamuna-riding-on-the-hood-of-kaliya-serpent-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-7130-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कालिया नाग के फन पर सवार होकर यमुना से निकले श्रीकृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कालिया नाग के फन पर सवार होकर यमुना से निकले श्रीकृष्ण
विज्ञापन
पूरनपुर। रामलीला मेला में चल रही रास लीला में रविवार को कृष्ण और कालिया नाग की लीला का मंचन हुआ। कालिया नाग के फन पर सवार होकर यमुना के बाहर कृष्ण के आने पर दर्शकों ने जय श्रीकृष्ण के नारे लगाए। रविवार को रासलीला में उड़ते हुए हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
मथुरा के बृज लोककलां फाउंडेशन के कलाकारों ने रविवार को रासलीला में श्रीकृष्ण और कालिया नाग की लीला के मंचन में दिखाया कि कंस अपने काल श्रीकृष्ण को मारने की योजना बनाता है। गोकुल के पास यमुना किनारे श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ गेंद खेल रहे होते हैं। गेंद यमुना में चली जाती है। यमुना में रहने वाले कालिया नाग की जानकारी पर कोई यमुना में गिरी गेंद को उठाने नहीं जाता। तब श्रीकृष्ण यमुना में छलांग लगा देते हैंं। बच्चे डर के मारे घर पहुंचते हैं और श्रीकृष्ण के यमुना में छलांग लगाने की जानकारी मां यशोदा को देते हैं।
मां यशोदा और गांव के लोग यमुना किनारे पहुंचते हैं और विलाप करने लगते हैं। यमुना में श्रीकृष्ण कालिया नाग को पराजित कर उसके फन पर सवार होकर नदी के बाहर निकल आते हैं। रासलीला में रविवार को उड़ते हुए अनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाए।