फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Showing enthusiasm in plantations make Vishwarikard

पौधरोपण में विश्वरिकार्ड बनाने को दिखा उत्साह

Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Showing enthusiasm in plantations make Vishwarikard
tree
 विश्व रिकार्ड बनाने को जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया गया। सुबह 10 बजे राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने टनकपुर रोड पर इसका शुभारंभ किया। इसके अलावा राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, डीएम, जनप्रतिनिधियों, एसएसबी जवानों, पुलिस कर्मियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्कूल कॉलेजों में अध्यापकों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के विश्वरिकार्ड की हकीकत परखने को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम के सदस्यों ने भी क्षेत्र में भ्रमण किया। छह बजे तक दोनों विभागों ने अपने लक्ष्य के अनुरूप 299765 पौधे रोपकर लक्ष्य हासिल कर लिया गया।
विज्ञापन

पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को जिले में 2.97 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला था। इसमें सामाजिक वानिकी को 80 हजार और टाइगर रिजर्व को 2.17 लाख पौधे लगाने थे। सुबह 10 बजे से पौधारोपण का कार्य प्रारंभ हुआ। दोनों विभागों में इसकी प्रति घंटा रिपोर्टिंग के लिए कंट्रोल रूम मनाए गए थे। राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने टनकपुर रोड पर सुबह 10 बजे पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम मासूम अली सरवर ने ड्रमंड कॉलेज में बच्चों के साथ पौधरोपण किया। यहां डीआईओएस जेके वर्मा, प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, जेपी गंगवार सहित कई लोग थे। उधर भरा पचपेड़ा में भी डीएम सहित तमाम अधिकारी व अन्य विभाग की टीमों ने पौधरोपण किया। लॉ कॉलेज में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, सपा जिलाध्यक्ष आंनद सिंह यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा बरखेड़ा क्षेत्र में, ब्लाक प्रमुख अरूण वर्मा ने देवीपुरा परिषदीय स्कूल में पौधरोपण किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से पीआरडी जवानों ने सुमित कुमार की देखरेख में टनकपुर रोड पर पौधरोपण किया। कंपोजिट विद्यालय में पूर्व विधायक सन्नूलाल, अमित कुमार सहित पूरे स्टाफ ने पौधरोपण किया। इसके अलावा केआरकेडी पब्लिक स्कूल, बीईओ मदनलाल वर्मा ने मरौरी के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दिव्यानंद विद्या मंदिर, चिलाविपा सरस्वती विद्या मंदिर, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में भी पौधरोपण किया गया। पुलिस लाइन में एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी, एफएसओ ब्रह्मानंद दुबे सहित कई पुलिस अधिकारियों ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

मझोला। प्राथमिक विद्यालय विजयपुर पकडिय़ा, रानी कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, गिधौर, खजुआदीनगर में पौधे लगाए गए। गुलडिया भिंडारा नगर पंचायत सदस्यों ने भी संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेवावैश्य। पुलिस चौकी पर जिला पंचायत सदस्य रियाज अहमद ने चौकी इंचार्ज विजयवीर सिंह के साथ पौधरोपण किया। 
माधोटांडा। सामाजिक वानिकी की ओर से पूरनपुर खटीमा मार्ग पर एसएसबी प्रभारी निकुल पाल के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ जबकि खारजा नहर पर विधायक पीतमराम ने पौधे लगाए। यहां एसडीओ केपी सिंह रेंजर हसीन अहमद, डिप्टी रेंजर अयूब हसन, राजेंद्र, रामगोपाल आदि मौजूद रहे। गभिया सहराई के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य तौलेराम, शमसुद्दी अंसारी, दीपाली राय, आशा मिस्त्री, विधानमंडल, शंकर राय ने बच्चों के साथ पौधे लगाए। उधर नगरिया कट एवं बार्डर क्षेत्र में एसएसबी के डीआईजी एके दास, कमांडेंट के रंजीत, डिप्टी कमांडेंट निर्भय सिंह ने जवानों के साथ पौधरोपण किया।
बीसलपुर। डिप्टी रेंजर संजीव तिवारी ने बताया रेंज के खुदागंज रोड, पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर रोड, बीसलपुर ब्रांच, निगोही ब्रांच व करेली माइनर की पटरी पर 16640 पौधे लगाए। इसके अलावा रंबोझा में प्रधान गंगादेवी दीक्षित ने, जनता टेक्निकल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र राना ने, एसके जेपी गल्र्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सफौरा में प्रधानाध्यापिका मीरा अवस्थी ने, प्राथमिक विद्यालय खिरकिया में सहायक अध्यापक सतीश कुमार ने, सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कालेज अमृता खास में प्रधानाचार्य जगदीश बहादुर गंगवार ने नगर पंचायत बिलसंडा के चेयरमैन अटल जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत परिसर में पौधरोपण किया। 
बिलसंडा। कस्बे के सुंदरलाल स्मारक इंटर कॉलेज में ब्लाक प्रमुख पति वीरेंद्र यादव सहित तमाम लोगों ने पौधरोपण किया। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में निरूपमा शर्मा आदि ने भी पौधे लगाए।
बरखेड़ा। बरखेड़ा पीलीभीत मार्ग पर ग्राम मचवाखेड़ा के के निकट राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने पौधरोपण किया। यहां डीएफओ आर्दश कुमार, जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा उर्फ कट्टर, चेयरमैन जमील अहमद, बीडीओ ऋषिपाल सिंह, धर्मेश गंगवार, वन दरोगा रमाकंात आदि थे।
पूरनपुर। जेसीज रिवर्डेल इंटर कालेज में प्रबंधक डॉ. गोविंदराम गुप्ता, प्रधानाचार्या अंजु मिश्रा की देखरेख में बच्चों पौधे रोपे गए। पब्लिक इंटर कालेज में कालेज के संरक्षक गोपाल कृष्ण सक्सेना, प्रबंधक रजत सक्सेना, प्रधानाचार्य डॉ. धनपाल शर्मा, गुरुनानक इंटर कालेज, पंचमदास इंटर कालेज में पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, राजाराम शर्मा, रामसेवक मिश्रा, प्रधानाचार्य दुर्वेश मिश्र ने, बालिका इंटर कालेज में नोमान अली वारसी, अकील इदरीसी ने पौधरोपण किया। 
00000000000000
शासन को हर घंटे पर भेजी रिपोर्ट
पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को वीडियो व फोटोग्राफी के साथ प्रति घंटे की रिपोर्टिंग की गई। दोनों विभागों के निर्धारित स्थलों से रेंजरों को और रेंजरों से मुख्यालय पर बने कंट्रोल को सूचनाएं दी गई। कंट्रोल रूप से वनसंरक्षक के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी गई।
समय        टाइगर रिजर्व        सा. वानिकी
10-11 बजे      35,330        15,184
11-12 बजे      70,728        33,308
12-01 बजे    1,06,327        45,366
01-02 बजे    1,31,171        60,273
02-03 बजे    1,67,179        68,662
03-04 बजे    1,91,414        82,515
04-05 बजे    2,12,102        ----
05-06 बजे    2,17,250        ----
000000000000
चुनाव की तर्ज पर हुई मॉनीटरिंग
पौधरोपण के कार्य की मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था के लिए चुनाव की तर्ज पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। साथ ही प्रत्येक घंटे पर मतदान की तरह रिपोर्टिंग भी की जाती रही।
00000000
दिन भर दौड़ अधिकारी
पौधरोपण के लिए टाइगर रिजर्व में डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह, रेंजर अनिल शाह, जेपी रौतेला सहित सभी डिप्टी रेंजर एवं अन्य वनकर्मी लगे रहे वहीं सामाजिक वानिकी में डीएफओ आदर्श कुमार, रेंजर वीरपाल सिंह सहित पूरा स्टाफ दिन भी साइटों पर पहुंचकर पौधरोपण करता रहा।
0000000000
आज से शुरू होगी देखरेख
विश्व रिकार्ड बनाने को एक दिन तीन लाख पौधे लगाने के बाद अब मंगलवार से इन पौधों की देखरेख की जाएगी। खराब हुए पौधे को बदलने के साथ ही उनकी क्यारियंा बनाई जाएंगी साथ ही जरूरत पडने वाले स्थानों पर तार फेसिंग अथवा ट्री गार्ड आदि लगाए जाएंगे।
0000000000
चौड़ा नाला पार कर पहुंचे मजदूर
सामाजिक वानिकी के ललौरीखेड़ा क्षेत्र के मित्रसेन गांव के निकट एक बड़े भूभाग में पौधरोपण होना था। इसके लिए काफी मजदूर लगाए गए थे लेकिन रास्ते में चौड़ा नाला होने के कारण मजदूरों व वनकर्मियों को इसमें घुसकर जाना पड़ा।

00000000000
पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को जिले को लगभग तीन लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया था। सामाजिक वानिकी एवं टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने सभी के सहयोग से समय से रहते इस कार्य को पूरा कर लिया। हमें खुशी है विश्व रिकार्ड बनाने को मिले लक्ष्य में जिले में बेहतर कार्य हुआ। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed