फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   shikshamitra

नगर क्षेत्र के 33 शिक्षामित्र बने शिक्षक

Sat, 09 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 09 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra
जिले में द्वितीय बैच के 1098 शिक्षामित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक पर समायोजित किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व 1098 शिक्षामित्रों में 331 को समायोजित कर नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। शासन ने नगर क्षेत्र के शिक्षामित्रों को समायोजित कर नगर क्षेत्र में ही तैनाती करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते नगरक्षेत्र के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग के दौरान ही विकल्प पत्र भी भरवा लिए गए थे। इधर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में 33 शिक्षामित्रों को बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने नियुक्ति पत्र बांटें। नियुक्ति पत्र पाकर समायोजित शिक्षामित्रों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed