{"_id":"684b247a7c5b3b359804b8dc","slug":"shardas-water-level-increased-movement-of-buses-and-other-vehicles-stopped-on-the-river-route-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137689-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा का जलस्तर बढ़ा, नदी रास्ते से बसों और अन्य वाहनों का आवागमन थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा का जलस्तर बढ़ा, नदी रास्ते से बसों और अन्य वाहनों का आवागमन थमा
Fri, 13 Jun 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा का जलस्तर बढ़ने से नदी रास्ते से बसों और अन्य वाहनों का आवागमन थम गया है। शारदा पार फंसी बसों को बमुश्किल निकाला जा सका। पैंटून पुल हटने से दो दिन पहले ही शारदा पार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगर जलस्तर कम नहीं हुआ तो इन दो दिनों में भी पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन होना मुश्किल है। लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
शारदा नदी पर पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कराने और पुल हटाने की तिथियां निर्धारित हैं। 15 जून को पुल हटा लिया जाता है। पुल से आवागमन शुरू होने की तारीख 15 अक्तूबर है। इस बार भी पुल से छोटे वाहनों का आवागमन 31 दिसंबर और बसों का संचालन 11 जनवरी को शुरू हो सका था। पिछले कई सालों से शारदा नदी रास्ते पर तीन पुल बनाने पड़ते थे। मगर इस बार दो स्थानों पर ही पैंटून पुल बनाए गए। नदी उफनाने पर तीसरे पुल के स्थान पर पानी भर जाता है। वाहन चालकों को दो फुट पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
बुधवार दोपहर को नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। तीसरी धार के स्थान पर पानी भरने से वाहन सवारों को डेढ़ फुट पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को तीसरी धार के अलावा बड़े पैंटून पुल के समीप भी जलभराव हो गया। इससे बसों सहित अन्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। शारदा नदी के पार फंसी बसों को बमुश्किल निकाला गया। पैंटून पुल से 15 जून को आवागमन बंद करना है। पुल से वाहनों के आवागमन को मात्र दो दिन शेष बचे है। इन दो दिन में नदी का जलस्तर कम होने और रास्ते से जलभराव समाप्त होने पर ही वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा। 16 जून की सुबह से पुल को हटाना शुरू कर दिया जाएगा। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत हुसैन ने बताया कि नदी के उफनाने से रास्ते में कई जगह जलभराव हो गया। बसों का संचालन बंद रहा है।
विज्ञापन
16 ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी को होती है असुविधा
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर आदि 16 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार का चक्कर लगाना पड़ता है।