{"_id":"68920e1742879fd1cf0635e3","slug":"shahjahanpur-pilibhit-train-stood-still-for-two-hours-due-to-tree-fell-on-the-ohe-line-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश के कारण ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, दो घंटे खड़ी रही शाहजहांपुर-पीलीभीत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश के कारण ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, दो घंटे खड़ी रही शाहजहांपुर-पीलीभीत ट्रेन
Tue, 05 Aug 2025 09:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:02 PM IST
सार
पीलीभीत में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से शाहजहांपुर से पीलीभीत आ रही पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। इससे सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी, जरूरी काम से जिला मुख्यालय आने वाले लोग और छात्र परेशान हो गए।
विज्ञापन
ओएचई लाइन सही करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन पर पेड़ गिरने से शाहजहांपुर से पीलीभीत आ रही पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। बीसलपुर-बरखेड़ा के बीच पतरसिया के पास ट्रेन रुकी रहने से यात्री परेशान हो गए। पीलीभीत से डीजल इंजन भेजकर ट्रेन को पीलीभीत स्टेशन लाया गया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर मंगलवार सुबह 6:30 बजे शाहजहांपुर से चलकर नौ बजे पीलीभीत पहुंचती है। ट्रेन के भोपतपुर स्टेशन पहुंचने का समय 8:10 बजे है। इस ट्रेन से बीसलपुर, भोपतपुर और अन्य स्थानों से काफी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। जरूरी काम से पीलीभीत शहर आने वाले लोग भी इस ट्रेन में सवार होते हैं।
विज्ञापन
इंजन के आगे का शीशा भी टूटा
मंगलवार सुबह ट्रेन बीसलपुर से भोपतपुर के लिए रवाना हुई। इसी समय गांव पतरसिया के समीप ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और ट्रेन के पहिये थम गए। पेड़ की टहनी लगने से इंजन के आगे का शीशा भी टूट गया। स्पार्किंग भी हुई।
विज्ञापन
ट्रेन के रुकने का पता चला तो रेलवे के अफसर हरकत में आए। इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। पीलीभीत से डीजल इंजन भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को पीलीभीत लाया गया। इस खराबी से ट्रेन करीब दो घंटे पतरसिया के पास ही खड़ी रही।
बीसलपुर के यात्री भूपेंद्र ने बताया कि करीब सवा आठ बजे से ट्रेन खड़ी है। काफी देर बाद पता चला कि बारिश और हवा की वजह से पेड़ गिर गया था। इस वजह से ट्रेन रुकी है। बाबूराम ने कहा कि बीसलपुर से ट्रेन में सवार हुए थे, पूरनपुर जाना है। लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेन रुक गई। करीब दो घंटे से ट्रेन यहां खड़ी है।
बीसलपुर के यात्री भूपेंद्र ने बताया कि करीब सवा आठ बजे से ट्रेन खड़ी है। काफी देर बाद पता चला कि बारिश और हवा की वजह से पेड़ गिर गया था। इस वजह से ट्रेन रुकी है। बाबूराम ने कहा कि बीसलपुर से ट्रेन में सवार हुए थे, पूरनपुर जाना है। लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेन रुक गई। करीब दो घंटे से ट्रेन यहां खड़ी है।