फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven people including four children injured, one critical after a swing breaks at Durga Puja fair

Pilibhit News: दुर्गा पूजा मेले में झूला टूटने से चार बच्चों समेत सात घायल, एक गंभीर

Fri, 11 Oct 2024 04:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Seven people including four children injured, one critical after a swing breaks at Durga Puja fair
जिला अस्पताल में भर्ती झूले गिरने के हादसे में घायलों को देखने पहुंचे डीएम संजय कुमार ​सिंह, एस
गजरौला (पीलीभीत)। दुर्गा पूजा मेले में बुधवार देर रात झूला टूटने से चार बच्चों समेत सात लोग गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। डायल 112 व एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक 11 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में मेला अध्यक्ष और दो झूला संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गजरौला कस्बे में सात दिवसीय दुर्गा पूजा मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। मेले में रामलीला के मंचन के अलावा बच्चों के लिए झूले आदि भी लगाए गए। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे मेले में बच्चे झूला झूल रहे थे। इसी दौरान टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में झूले पर सवार चार बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। सूचना के कुछ ही देर बाद डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने चिकित्सकों के साथ घायलों का उपचार शुरू किया। एक बच्ची आयशा शर्मा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले में बिना अनुमति झूले के संचालनपर मेला अध्यक्ष के अलावा दो झूला संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


--
यह हुए घायल

गजरौला के पचपेड़ा गांव निवासी आयुष शर्मा (10), गजरौला निवासी अमन वर्मा (14), सौरभ सागर (15), आयशा शर्मा (11), सुंदरपुर गांव अवधेश कुमार (30), गजरौला निवासी त्रिवेश कुमार (26) व थाना इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी निवासी दीपक कुमार (30)।

जिला अस्पताल में भर्ती झूले गिरने के हादसे में घायलों को देखने पहुंचे डीएम संजय कुमार सिंह, एस

जिला अस्पताल में भर्ती झूले गिरने के हादसे में घायलों को देखने पहुंचे डीएम संजय कुमार सिंह, एस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed