फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   seven injured in road accidents

सड़क हादसों में उत्तराखंड के तीन लोगों सहित सात हुए घायल

Sat, 04 Dec 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
seven injured in road accidents
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के पांच स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में उत्तराखंड के तीन लोगों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत के मोहल्ला डालचंद्र निवासी अंकित कुमार बृहस्पतिवार को देरशाम नगर से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर सामने अचानक आए सांड़ को बचाने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गए। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव हटुआ निवासी विशंभर दयाल बृहस्पतिवार को देरशाम नगर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में अर्जुनपुर मोड़ पर सामने अचानक आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गए। पूरनपुर निवासी बादाम कुमार शुक्रवार को सुबह दियोरिया होते हुए बाइक द्वारा नगर को आ रहे थे। रास्ते में कटना पुल के पास सामने अचानक आए पैदल यात्री को बचाने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गए। शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव मूड़ा निवासी सूरजपाल शुक्रवार को बाइक से नगर को आ रहे थे। रास्ते में मानपुर चौराहे के पास सामने अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गए। उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के कस्बा खटीमा निवासी नीरज बृहस्पतिवार को देरशाम बाइक से बीसलपुर होते हुए बरेली के कस्बा भुता को जा रहे थे। बाइक पर नीरज की मां सुनीता देवी और उनके परिवार की ही संगीता देवी भी थीं। रास्ते में भड़रिया मेाड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से तीनों गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर संगीता सुनीता, नीरज और अंकित को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed