{"_id":"64a71017104918fff5024d14","slug":"sent-a-proposal-for-widening-but-could-not-even-repair-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-684-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा पर मरम्मत तक नहीं हो सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा पर मरम्मत तक नहीं हो सकी
Fri, 07 Jul 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर का धनाराघाट रोड।
पूरनपुर। जनता विकास की बाट जोहती रहती है और अधिकारी अपनी मर्जी से काम करते रहते हैं। जनता की परेशानियों से उन्हें कोई मतलब ही नहीं। नगर के धनाराघाट रोड की बदहाली तो यही कह रही है। अधिकारियों ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव दो बार भेजा, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। बाद में एक किलोमीटर तक निर्माण के लिए भेजा गया प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में पड़ा है।
नगर का माधोटांडा रोड सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने से शेरपुर तिराहा तक चार साल से जर्जर है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोग ठोकरें खा रहे हैं। वाहन हिचकोले खाते हैं, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे। शारदा पार से तहसील मुख्यालय को आवागमन करने वालों के अलावा गांव रूदपुर, हरीपुर, जटपुरा, गजरौला खास, बिलहरी, पजाबा, टंडोला, शेरपुर सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।
कई गांवों के बच्चे भी इसी रोड से नगर के स्कूलों में पढ़ने आते हैं। खासी संख्या में वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है। इससे हादसे की आशंका बनी है। हालांकि पहले जलभराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से कई बार गड्ढों में पत्थर डलवाए गए। मगर बरसात में पत्थरों के वाहनों से इधर, उधर होने से फिर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
०००००००
धनाराघाट रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दो बार भेजा गया, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। एक किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति न मिलने पर गड्ढों में रोड़ा डलवाया जाएगा। - उदय नरायन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी