{"_id":"cc806a2995889298b6abe6b34eb31beb","slug":"sena-started-indefinite-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना से शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना से शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
plibhit
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीपुरा गोशाला की शिकायत की जांच शुरू न होने पर शिवसेना ने मंगलवार को नेहरू पार्क पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। शिवसैनिकों ने प्रशासन के खिलाफ वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और जांच न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शिवसेना के जिला प्रमुख पंकज शर्मा ने कुछ दिनों पूर्व माधोटांडा रोड स्थित देवीपुरा गोशाला में अनियमितताओं की शिकायत प्रशासन से की थी, जिसमें आरोपों की जांच न होने पर 15 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। लेकिन प्रशासन ने अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके विरोध में शिवसैनिक पूर्व में दी गई चेतावनी के अनुसार मंगलवार को टनकपुर रोड स्थित नेहरू पार्क पर एकत्र हुए। यहां सभा के बाद वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। जिला प्रमुख ने कहा कि प्रशासन गोशाला के गंभीर प्रकरण की केंद्रीय मंत्री के दबाव में जांच नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोशाला पहुंचने वाले पशुओं को पशु तस्करों के हाथों बेच दिया जाता है। धरने में गुड्डू गंगवार, गौरव मिश्रा, शिवम शुक्ला, राजीव त्रिपाठी, अश्वनी अग्निहोत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन