{"_id":"0b92c188213805cee829e16e410c587a","slug":"selection-of-grievance-cell-teachers-began-investigating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ ने शुरू की शिक्षक की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ ने शुरू की शिक्षक की जांच
Pilibhit
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश पर चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ ने उर्दू शिक्षक लेखराज भारती पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बीएसए को पत्र भेजकर आरोपों से संबंधित कागजात मांगे हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड संख्या नौ की प्रत्याशी सुषमा देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी लगाया था कि पूरनपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या नौ से चुनाव लड़ रहीं ममता भारती के पति लेखराज भारती सरकारी उर्दू अध्यापक हैं, जो अवकाश लेकर पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गांवों में बैठक कर रहे हैं। प्रचार सामग्रियों में भी उनकी फोटो छपी है, लेकिन शिक्षा विभाग आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
गांव सिरसा निवासी साजिद खान ने भी आरोपी शिक्षक पर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम मासूम अली सरवर ने दोनों शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी को सौंपी है। चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच कर रहे हैं। बीएसए को पत्र भेजकर शिक्षक के अवकाश संबंधी कागजात मांगे गए हैं। वह मामले की जांच कर शीघ्र ही डीएम को सौपेंगे।
विज्ञापन