फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Selection of girls from Kasturba Gandhi Vidyalayas for divisional-level sports competitions.

Pilibhit News: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की बालिकाओं का मंडल स्तरीय खेलों के लिए चयन

Fri, 24 Jul 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Selection of girls from Kasturba Gandhi Vidyalayas for divisional-level sports competitions.
खेल चयल ट्रायल में भाग लेती कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राएं। स्रोत-​शिक्षा विभाग
पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं का विभिन्न खेलों में चयन किया गया। बृहस्पतिवार को यह चयन ट्रायल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर के खेल मैदान में आयोजित हुआ। चयनित बालिकाएं अब मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विभिन्न खेलों में अपना दम दिखाया। अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग में कई बालिकाओं का चयन किया गया। योगा, खो खो, कबड्डी, गोला और चक्का फेंक जैसी अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी छात्राओं को चुना गया। चयन प्रक्रिया जिला समन्वयक मनीष श्रीवास्तव की देखरेख में पूरी हुई। इसमें जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, विभा मिश्रा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के खेल शिक्षक तथा खेल अनुदेशक शामिल थे। चयनित बालिकाओं को सात दिवसीय आवासीय शिविर में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद वे मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ के लिए मरौरी कस्तूरबा विद्यालय की ज्योति और अमरिया कस्तूरबा विद्यालय की विधि का चयन हुआ। 200 मीटर दौड़ में नगर बीसलपुर कस्तूरबा की मानसी और बीसलपुर की मूर्ति चुनी गईं। 400 मीटर दौड़ में नगर बीसलपुर कस्तूरबा की मानसी और बीसलपुर ग्रामीण कस्तूरबा की सेजल का चयन किया गया। लंबी कूद में नगर बीसलपुर ग्रामीण कस्तूरबा की मानसी और रिमझिम को चुना गया। ऊंची कूद प्रतियोगिता के लिए बरखेड़ा कस्तूरबा की रुचि और बीसलपुर ग्रामीण कस्तूरबा की रिमझिम का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 आयु वर्ग में मरौरी कस्तूरबा की निशा और बरखेड़ा कस्तूरबा की रानी का चयन 100 और 200 मीटर दौड़ के लिए किया गया। 400 मीटर दौड़ में बिलसंडा कस्तूरबा की उमा और मरौरी कस्तूरबा की संतोष का चयन हुआ। 800 मीटर दौड़ के लिए बिलसंडा कस्तूरबा की नैंसी और उमा को चुना गया। लंबी कूद में मरौरी कस्तूरबा की निशा और बीसलपुर ग्रामीण कस्तूरबा की गीता का चयन हुआ। ऊंची कूद में मरौरी की संतोषी और बरखेड़ा कस्तूरबा की रानी को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed