फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Selected 25th overall for the development of the district village

जिले के विकास के लिए 25 समग्र गांव चयनित 

Tue, 05 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Selected 25th overall for the development of the district village
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की लोहिया समग्र गांव योजना के तहत कराया जा रहा है विकास
- सर्वाधिक पूरनपुर ब्लाक में सात, बिलसंडा और बीसलपुर के दो-दो गांव

शासन के निर्देश पर संपूर्ण विकास के लिए जिले के 25 लोहिया समग्र गांव का चयन कर लिया गया है। इसमें सर्वाधिक सात गांव पूरनपुर ब्लाक के हैं, जबकि बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक के दो-दो गांव को लिया गया है।
प्रदेश सरकार की लोहिया समग्र गांव योजना के तहत प्रति वर्ष जिले के कुछ गांव चिन्हित कर उनमें संपूर्ण विकास कार्य कराकर संतृप्त किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2015-16 समाप्त होने के बाद अब वर्ष 2016-17 के विकास कार्यों की योजनाएं बनाई जा रही हैं। पिछले कई दिनों से जिले में लोहिया समग्र गांव चयनित करने की तैयारियां चल रही थीं और वित्तीय वर्ष समाप्त होने के साथ ही प्रशासन ने चयनित गांव की सूची घोषित कर दी। इस सूची में जिले के कुल 25 गांव लिए गए हैं। जिसमें सर्वाधिक सात गांव पूरनपुर ब्लाक के हैं जबकि ललौरीखेड़ा के पांच, अमरिया, मरौरी और बरखेड़ा के 3-3 एवं बीसलपुर व बिलसंडा के 2-2 गांव शामिल हैं। कुल चयनित गांव में पांच गांव अल्पसंख्यक बाहुल्य हैं।
विज्ञापन


सत्ता पक्ष के विधायकों को 7-7 गांव
समग्र गांव के चयन में सत्ता पक्ष को विशेष तवज्जो दी गई है। शहर, बरखेड़ा और पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के 7-7 गांव का चयन किया गया है, जबकि बीसलपुर से भाजपा विधायक के क्षेत्र से मात्र चार गांव ही शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक        चयनित गांव
पूरनपुर-    सुखदासपुर नवदिया, लोधीपुर, रामपुर 
        महाराजपुर, निजामपुर उर्फ लाह,
        केसोपुर घुंघचाई, बिलहरी,दुर्जनपुर कलां
ललौरीखेड़ा-    भानडाडी, कल्यानपुर खास, कुकरीखेड़ा,
         खरूआ नवदिया दहला
अमरिया-    ढेरम, आसपुर, वगवा
मरौरी-    कल्यानपुर नौगवा, सैजना मु0, फुलहर
बरखेड़ा-    विक्रमपुर, दौलतपुर पट्टी, पचपेड़ा पुखा
बिलसंडा-    कटैया, अमखिडिया ता. पगार
बीसलपुर-    महादेवा, रायपुर

अल्संख्यक गांव
भानडाडी, विक्रमपुर, सुखदासपुर नवदिया, लोधीपुर, दुर्जनपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed