{"_id":"621e6fda33412d380068cdb5","slug":"seeing-tigers-in-the-fields-there-was-a-stampede-among-the-farmers-and-laborers-pilibhit-news-bly47700065","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में बाघ देख किसानों और मजदूरों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में बाघ देख किसानों और मजदूरों में मची भगदड़
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर जंगल से निकला बाघ गांव जटपुरा में देखा गया। खेत में बाघ देखकर काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने बाघ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। सूचना पर वन विभाग की टीम को खेतों में बाघ के पगचिह्न मिले। बाघ की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
हरीपुर जंगल से कुछ दूरी पर गांव जटपुरा है। गांव के कई लोगों के खेत जंगल से सटे हुए है। जंगल से निकलकर अक्सर बाघ खेतों में आ जाता है। सोमवार शाम को जंगल से निकला बाघ खेतों में आ गया। बाघ देखकर खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों और मजदूरों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने बाघ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
सूचना पर हरीपुर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि खेतों में बाघ देखे जाने की सूचना पर टीम को भेजा गया। टीम को खेतों में बाघ के पगचिह्न मिले है। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई। साथ ही आसपास के किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को बाघ की लोकेशन नहीं मिली। इससे बाघ के फिर जंगल में जाने की उम्मीद है।