फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Security tightened along the India-Nepal border in Pilibhit and Lakhimpur Kheri

नेपाल में प्रदर्शन: पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, एसएसबी के जवान कर रहे चेकिंग

Tue, 09 Sep 2025 04:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 04:36 PM IST
सार

नेपाल में कई सोशल मीडिया एप बैन किए जाने के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। इसको देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। नेपाल आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग भी हो रही है। 

विज्ञापन
Security tightened along the India-Nepal border in Pilibhit and Lakhimpur Kheri
कार की चेकिंग करते एसएसबी के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल में प्रदर्शन के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीमा पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। पीलीभीत जिले में अफसरों के निर्देश पर माधोटांडा और हजार थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है।

विज्ञापन


सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के साथ खुफिया तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। सीमा पर प्रवेश करने वाले और बाहर जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है, साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, बरेली के युवक की मौत, पांच अन्य घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। फिलहाल सीमा क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Trending Videos

गौरीफंटा बॉर्डर पर भी सर्तकता बढ़ी 
लखीमपुर खीरी के पलियाकला में भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। यहां पर पुलिस व एसएसबी के जवान चेकिंग कर रहे हैं। नेपाल के धनगढ़ी शहर में चल रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार को बॉर्डर पर भी काफी चौकसी दिखाई दी। सुरक्षा एजेंसियां दलबल के साथ चेकिंग में लगी रही। नेपाल जाने-आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed