फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Section-144 implemented in the district till August 30

त्यौहारों पर माहौल खराब होने का अंदेशा, तीस अगस्त तक धारा 144 लागू

Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Section-144 implemented in the district till August 30
पीलीभीत। त्योहारों पर जिले का माहौल खराब होने का अंदेशा जताया जा रहा है। कुछ अराजकतत्व जिले की शांति व्यवस्था में खलल डाल सकते हैं। जिला प्रशासन तक ऐसी शिकायतें भी पहुंची हैं। इन्हें देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में 30 अगस्त तक धारा-144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

एडीएम एफआर राम सिंह गौतम ने जारी अपने आदेश में कहा कि शहर में इन दिनों शाहजी मियां का सालाना उर्स मनाया जा रहा है, उसके बाद बकरीद और अगले माह मोहर्रम हैं। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी भी आने वाली है। कई मामलों को लेकर देश में कई जगह हिंसा भी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। जिला प्रशासन के पास ऐसी भी सूचना पहुंची है कि कुछ अराजक संगठन जिले का महौल खराब करने की फिराक हैं। इसको देखते हुए जिले में तीस अगस्त तक धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत कोई अपने साथ हथियार लेकर नहीं चल सकेगा। धार्मिक प्रतीक के रूप में सिख कृपाण लेकर चल सकते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। बिना पूर्व अनुमति के जलसा, जुलूस, जनसभा का आयोजन नहीं कर सकेंगे। धार्मिक उन्माद फैलाने से जुड़ी सामग्री का प्रकाश नहीं करा सकेंगे और न ही ऐसे पोस्टर बैनर कहीं चस्पा कर सकेंगे। सभी तहसीलों के अधिकारियों को भी आदेश जारी किए हैं कि अपने क्षेत्रों में इसकी सूचना प्रसारित करें, ताकि लोगों को पता हो सके कि जिले में धारा-144 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed