फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Secretary inspected sugarcane purchasing centers

Pilibhit News: सचिव ने गन्ना क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu, 01 Feb 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Secretary inspected sugarcane purchasing centers
बेतरतीब खड़े वाहनों को लेकर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बुधवार को सात गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकतर क्रय केंद्रों पर गन्ना भरे वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण सचिव केंद्रों के भीतर बमुश्किल पहुंच पाए। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
सचिव ने परासी रामकिशन, अहिरोला, रिछोला घासी, सिमरा, कटकवारा, पुरैना और सोंधा गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल, उतार, भंडारण और प्रेषण समेत सारी व्यवस्थाएं देखीं। अधिकतर केंद्रो पर तौला गया काफी गन्ना पड़ा हुआ था। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन तौला हुआ गन्ना उसी दिन चीनी मिल को हर हालत में भिजवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुरूप ही गन्ना तौलने के निर्देश दिए। चेतावनी देते हुए कहा कि मानक के विपरीत गन्ना तौलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्रों पर गन्ना तौलवाने आए किसानों से समस्याएं पूछीं। किसानों ने गन्ने का भुगतान समयावधि में करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed