फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scuffle with PRV personnel, buttons and name plates of uniform broken

Pilibhit News: पीआरवी कर्मियों से धक्का-मुक्की, वर्दी के बटन और नेमप्लेट टूटी

Sat, 18 May 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with PRV personnel, buttons and name plates of uniform broken
बिलसंडा। बाइक और चार पहिया वाहन सवार लोगों में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंची पीआरवी कर्मियों से आरोपियों का विवाद हो गया। जिसमें एक कर्मी के वर्दी के बटन और नेमप्लेट भी टूट गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीआरवी 2083 पर ड्यूटी कर रहे गौरव ने बताया कि उसकी सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक ड्यूटी है। 15 मई को बमरोली तिराहे पर एक बाइक सवार और चाैपहिया वाहन चालक आपस मे किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तिल्छी चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान अनिल नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और भला-बुरा कहने लगा, जिसके बाद उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया गया। कुछ समय के बाद अनिल ने अपने घर के सामने पीआरवी गाड़ी को हाथ देकर रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अनिल उसके भाई अमित और धर्मेंद्र आकर धक्का-मुक्की करने लगे। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान वर्दी के बटन और नेमप्लेट टूट गई। एसओ जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि अनिल, अमित और धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed