फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scope of physiotherapy facilities expanded at the district hospital.

Pilibhit News: जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सुविधा का दायरा बढ़ा

Fri, 21 Aug 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Scope of physiotherapy facilities expanded at the district hospital.
मरीज की जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपी करते फिजियोथैरेपिस्ट।
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी की सुविधा का दायरा बढ़ाया गया है। अब ट्रामा सेंटर में आने वाले व आईसीयू तक भर्ती मरीजों को आईसीयू तक फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इसके लिए तीन फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल मरीजों, सर्जरी के बाद भर्ती मरीजों और लंबे समय तक बिस्तर पर रहने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। आईसीयू में भर्ती मरीजों की स्थिति के अनुसार सांस से जुड़े व्यायाम, हाथ-पैरों की हल्की मूवमेंट और मांसपेशियों को सक्रिय रखने वाली एक्सरसाइज कराई जा रही हैं। इससे मरीजों में लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के कारण होने वाली मांसपेशियों की कमजोरी और जकड़न को कम करने में मदद व आराम भी मिल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि ट्रामा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों के लिए फिजियोथेरेपिस्ट पहले मरीज की स्थिति का आकलन करते हैं। इसके बाद उनकी जरूरत के मुताबिक, उपचार की प्रक्रिया तय की जाती है। कई बार परामर्श में आने वाले गले, कंधे, सर्वाइकल दर्द, घुटनों व मांसपेशियों का दर्द वाले मरीजों को तुरंत ही फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जाती है। काफी हद तक मरीजों को इसका लाभ भी मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed