{"_id":"686ec08020d237453c0df409","slug":"schools-were-merged-officers-could-not-merge-the-irregularities-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-139411-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल जोड़ दिए, अव्यवस्थाओं का विलय नहीं कर सके अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल जोड़ दिए, अव्यवस्थाओं का विलय नहीं कर सके अफसर
Thu, 10 Jul 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के उच्चा प्राथमिक विद्यालय मचवाखेड़ा में पानी से गुजर कर आते छात्र संवाद
पीलीभीत। छात्र-शिक्षक अनुपात को सही करने के नाम पर परिषदीय विद्यालयों का विलय तो कर दिया गया, लेकिन बच्चों को जिन स्कूलों से जोड़ा गया है। वहां की अव्यवस्थाएं जस की तस हैं। अफसर इन स्कूलों की दिक्कतों को अब तक विलय नहीं कर पाए हैं। कहीं भवन की हालत खराब है। किसी विद्यालय में जलभराव की समस्या है। रास्ते की बाधाएं अब तक बच्चों के सामने खड़ी हैं। बुधवार को की गई पड़ताल में अमरिया, बरखेड़ा और बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों की हकीकत सामने आई है।
पानी में से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
बरखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नकटा मुरादाबाद और गुलड़ा को उच्च प्राथमिक विद्यालय मचवाखेड़ा में विलय किया गया है। मचवाखेड़ा में 113 बच्चे पहले से पंजीकृत हैं। नकटा मुरादाबाद स्कूल के 28 बच्चों को यहां जोड़ा गया है। स्कूल में अध्यापकों की संख्या तो नौ है। मगर अन्य व्यवस्थाएं बदहाल हैं। परिसर में जलभराव है। बच्चों को पानी से होकर कक्ष में जाना पड़ रहा है। परिसर में झाड़-झंखाड़ भी खड़ी है। जिम्मेदार इन समस्याओं का समाधान नहीं करा सके। बुधवार को कई बच्चे बिना यूनीफार्म के विद्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय नकटा मुरादाबाद का एक भी बच्चा अभी स्कूल नहीं आया है। संवाद
बरामदे की छत में दिख रही सरिया
अमरिया। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुंडलिया इलाही बख्श के 16 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय चठिया नियाज अहमद से जोड़ा गया है। चठिया नियाज स्कूल में पहले से 30 बच्चे पढ़ रहे हैं। जोड़े गए बच्चों में सिर्फ चार ही स्कूल आ रहे हैं। इन बच्चों को भी शिक्षिका घरों से लेकर आती हैं। चठिया नियाज अहमद में पूर्व में एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र की तैनाती थी। स्कूल जुड़ने से एक शिक्षक और आ गईं। स्कूल परिसर की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। परिसर में जलभराव है। बच्चों को पानी के बीच रखी ईंटों से होकर जाना पड़ रहा है। स्कूल भवन की हालत भी खराब है। बरामदे में छत की सरिया दिखती है। बताया जा रहा है कि पानी भी टपकता है। स्कूल आने का रास्ता भी खराब है। संवाद
विज्ञापन
जर्जर कमरे में ताला, आठ शिक्षक संभाल रहे जिम्मेदारी
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बल्देवपुर के 18 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में जोड़ा गया है। मोहनपुर विद्यालय में वर्तमान समय में 79 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल में पूर्व में पांच अध्यापक तैनात थे। बल्देवपुर स्कूल विलय होने के बाद अब यहां आठ शिक्षक हो गए हैं। परिसर में एक जर्जर कमरा भी है, इसे अध्यापकों ने बंद कर रखा है। इसकी रिपोर्ट भी अधिकारियों को दे रखी है। बुधवार को कई बच्चे बिना यूनीफाॅर्म के स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने बताया कि सभी यूनीफार्म में आने के लिए कहा गया है। संवाद