फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Satendra Chaudhary becomes Pilibhit Range Forest Officer

सतेंद्र चौधरी बने पीलीभीत रेंज के वनक्षेत्राधिकारी

Sun, 09 Jul 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी के प्रभाग में रेंजर एव डिप्टी रेंजर का स्थानांतरण किया गया है। इसमें सतेंद्र चौधरी को पीलीभीत का रेंजर बनाया गया है। मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से मंडल स्तर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग में स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इसमें बदायूं से सतेंद्र चौधरी को पीलीभीत रेंज कर नया वन क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात गजेंद्र बहादुर सिंह को फिलहाल पीलीभीत में ही प्रतीक्षा में रखा गया है। दरअसल पीलीभीत के रेंजर वीरपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर तत्कालीन डिप्टी रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी रेंजर बनाया गया था। इस बीच उनका प्रमोशन हो गया जिससे वह पीलीभीत के रेंजर बन गए थे। वहीं बीसलपुर में तैनात रेंजर कुंज मोहन को चंदोली भेजा गया है उनके स्थान पर पुवायां रेंज से हसीब बेग को बीसलपुर कर रेंजर बनाया गया है। रेंजर के साथ ही पीलीभीत के डिप्टी रेंजर दीनानाथ और अमरिया में लकड़ी कटान के मामले में चर्चा में आए डिप्टी रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव को बरेली मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed