फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sapai was camping all night in Mandi premises to monitor EVMs

ईवीएम की निगरानी के लिए मंडी परिसर में पूरी रात डेरा डाले रहे सपाई

Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sapai was camping all night in Mandi premises to monitor EVMs
पीलीभीत। बरेली, वाराणसी, सोनभद्र में घटनाएं सामने आने के बाद जिले में भी सपाइयों के बीच खलबली मची रही। पीलीभीत में ऐसा न हो, इसके लिए सपाइयों ने मंडी स्थित स्ट्रांग रूम की पूरी रात निगरानी की। सपा नेताओं ने निर्वाचन कार्यालय से स्ट्रांग रूम की निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेेश यादव के निर्देश पर सभी जिलों में सपा नेताओं ने स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दी। मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए वैसे तो सपा ने कार्यकर्ताओं की टीम पहले ही लगा रखी थी मगर मंगलवार को घटनाएं सामने आने के बाद सपाई पूरी रात मंडी परिसर में डेरा जमाए रहे। बैलेट पेपर की गिनती को लेकर सपा की ओर से पहले ही निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बैलेट पेपर की गिनती में पारदर्शिता बरती जाए। सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भाजपा जीत हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। तीन जिलों में हुईं घटनाएं इसका प्रमाण हैं। उनकी इस कोशिश को नाकाम करने के लिए पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed