फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanya, Sakshi, Rashmi and Diksha top in Karate

Pilibhit News: सान्या, साक्षी, रश्मि और दीक्षा कराटे में अव्वल

Mon, 04 Aug 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sanya, Sakshi, Rashmi and Diksha top in Karate
माध्यमिक की मंडल स्तर कराटे प्रतियोगिता में दमखम दिखते ​खिलाड़ी स्रोत : ​शिक्षक
पीलीभीत। बीसलपुर के बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई मंडल स्तरीय माध्यमिक कराटे प्रतियोगिता में सान्या, साक्षी, रश्मि और दीक्षा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज और बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुई। चयनित खिलाड़ी 17 अगस्त को मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। डीआईओएस ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा नेशनल में चयनित होकर प्रदेश के लिए मेडल जरूर लाएंगे। अपने जनपद का नाम भी रोशन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक भार वर्ग 25 किलोग्राम में जीनियस कुशवाहा, भार वर्ग 35 किलोग्राम में अर्पित रायजादा ने बाजी मारी। अंडर 14 बालिका भार वर्ग 50 छवि, भार वर्ग 35 किलोग्राम में सान्या, अंडर 17 बालिका भार वर्ग 40 में रश्मि व दीक्षा गंगवार, भार वर्ग 44 में साक्षी गुर्जर, भार वर्ग 48 में अनामिका गंगवार, भार वर्ग 56 में जागृति, भार वर्ग 60 महिमा गंगवार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 17 अगस्त से मेरठ में होने वाली प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।निर्णायक मंडल में अंश, फलक, खुशबू, सौरभ रहे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में प्रेमपाल, संदीप श्रीवास्तव, तेजपाल, ललित आदि मौजूद रहे। संचालन भुवनेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed