फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   samajwadi party workers created a ruckus by expressing suspicion of evm disturbances in pilibhit

पीलीभीत: सपाइयों ने ईवीएम में गड़बड़ी का अंदेशा व्यक्त कर किया हंगामा, एएसपी ने पहुंचकर मामला कराया शांत

Wed, 09 Mar 2022 07:15 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Mar 2022 07:15 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा बोेले- भाजपा ने कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी करने की कोशिश की है। यहां भी आशंका है। स्ट्रांग रूम में कई लोग बिना पास से घूम रहे थे। वाहनों की चेकिंग भी नहीं हो रही थी। इस वजह से हम लोगों ने विरोध जताया। 

विज्ञापन
samajwadi party workers created a ruckus by expressing suspicion of evm disturbances in pilibhit
सपा कार्यकर्ताओं को शांत कराते एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सपाइयों ने बुधवार को मंडी गेट पर हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आधा घंटे में हंगामा शांत कराया जा सका।

विज्ञापन


ईवीएम और बैलेट पेपर से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए मतगणना से एक दिन पूर्व मंडी समिति में सपा नेताओं ने पहरेदारी बढ़ा दी है। बुधवार दोपहर को सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंडी गेट पर एकत्र हुए। सपाइयों का आरोप था कि मंडी के तीन नंबर गेट से कुछ वाहन बाहर गए। बिना अनुमति कई वाहनों को अंदर बाहर आने जाने देने का कुछ वाहनों पर उनको शक हुआ तो उन्हें रोककर तलाशी भी ली। हालांकि कुछ मिला नहीं। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा भी मौके पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं को गेट नंबर एक पर रोक लिया गया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने मंडी के गेट पर आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बिना तलाशी लिए ही अंदर आने-जाने दिया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि भाजपा ने कुछ लोग ईवीएम में गड़बड़ी करने की फिराक में हैं। इसे लेकर दिन में पौने तीन बजे से सवा तीन बजे तक काफी हंगामा रहा।  एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। अलबत्ता सपाई ईवीएम की निगरानी को मंडी व उसके आसपास डटे हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी करने की कोशिश की है। यहां भी आशंका है। स्ट्रांग रूम में कई लोग बिना पास से घूम रहे थे। वाहनों की चेकिंग भी नहीं हो रही थी। इस वजह से हम लोगों ने विरोध जताया। - जगदेव सिंह जग्गा, जिलाध्यक्ष, सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed