फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ruri in Block Panchayat secretary suspended

रौरी ब्लाक मामले में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Fri, 30 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 मरौरी ब्लाक में तैनात पंचायत सचिव मुन्नालाल ने शराब पीकर बीडीओ से अभद्रता की। हंगामा करने पर बीडीओ की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया गया। इसमें अल्कोहल की पुष्टि होने पर डीपीआरओ ने उसे सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि मरौरी ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव मुन्ना लाल अक्सर शराब पीकर कार्यालय पहुंचते हैं। इसी क्रम में जब दो दिन पूर्व ब्लाक कार्यालय में बीडीओ ने ग्राम पंचायत के कार्यों की जानकारी ली तो नशे में धुत्त ग्राम पंचायत अधिकारी मुन्ना लाल ने बीडीओ से अभद्रता की। वह काफी देर तक हंगामा करते रहे। बाद में बीडीओ ने कर्मियों की मदद से उन्हें पकड़वा लिया और जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल पाया गया। बीडीओ ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की संस्तुति सहित डीपीआरओ कार्यालय भेजा। इस पर डीपीआरओ देवेंद्र कुमार ने बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव मुन्नालाल को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश पर ग्रामपंचातय के कार्यों में दिलचस्पी न लेने, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और शराब पीकर कार्यालय में बीडीओ से अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी बीसलपुर को सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed