{"_id":"d41a2bddbb3167ad1a93ee6efa63aa5c","slug":"running-in-the-state-power-gundaraj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चल रहा है सत्ता का गुंडाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चल रहा है सत्ता का गुंडाराज
Pilibhit
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल ने कहा के पूरे प्रदेश में सत्ता का गुंडा राज चल रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया है।
जिले के भ्रमण के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि अंतिम चरण के लिए मतदान में अभी 12 दिन शेष हैं। सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी घर घर करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडाराज है। सत्ता समर्थित लोग पंचायत चुनाव में भी अपना दबदबा बनाकर बूथों जबरन अपने पक्ष में मतदान करा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को निर्भीक होकर ऐसे असामाजिक तत्वों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में आम चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि पूरे जिले के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पंचायत चुनाव में लगे हैं। उन्होंने आशा जताई की काफी संख्या में जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतेंगे। बैठक में ललौरीखेड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार, बरखेड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक गंगवार, अतुल गोयल, हर्षवर्धन पांडेय, प्रदीप नवरंग, दीपक अग्रवाल, तेज बहादुर गकंगवार, राकेश सिंह, तुलाराम लोधी मौजूद रहे।