फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rumored to be close to the salt caused outcry

नमक बंद होने की अफवाह पर मचा हाहाकार

Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rumored to be close to the salt caused outcry
नमक बंद होने की अफवाह पर मचा हाहाकार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
शुक्रवार शाम को अचानक जिले में नमक बंद होने की अफवाह आग की तरह फैल गई। जिसके बाद नमक की दुकान पर पहुंची भीड़ ने नमक खरीदारी शुरु कर दी। ओवररेट देने से भी परहेज नहीं किया गया। इसके अलावा दुकानों के बंद होने के बाद बाहर नमक लदे कट्टे लोग उठाकर भाग गए। अफवाह के दौरान जिले में अफरा-तफरी मची रही। हर कोई इसको लेकर परेशान दिखाई दिया। 
विज्ञापन

अभी पब्लिक 500 व एक हजार रुपये के नोटों की बंदी को लेकर अफरा-तफरी शांत नहीं हो सकी की थी, कि शुक्रवार शाम को नमक बंद होने की अफवाह जिले में फैल गई। जिसके बाद सड़कों का नजारा ही बदल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग नमक की दुकान पर पहुंच गए। जिसके बाद एक दो नहीं बोरी भरके नमक की खरीदारी शुरु कर दी। इसका दुकानदार भी फायदा उठाने में जुट गए। ओवर रेट वसूलकर जनता से नमक के  एवज में मोटी रकम वसूलने लगे। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में नमक को लेकर हाहाकार मच गया। दुकानें बंद मिलने पर उसके बाहर लदे नमक के कट्टे भी लोग साथ ले गए। इसकी सूचना प्रशासनिक अफसरों तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा, शहर कोतवाल इंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ बाजार में निकल गए। देहात इलाकों में भी पुलिस एक्टिव हो गई। नमक के गोदामों के बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सख्ती से लोगों को खदेड़ा। नमक के दाम अधिक वसूलने वालों पर भी सख्ती की गई। बाद में पुलिस लोगों को अफवाह होने की बात समझाने में जुटी रहीे, लेकिन हल्ला जारी रहा। अचानक फैली अफवाह को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं रहीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed