फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rule 275 Solrpanp sent demand

शासन को भेजी 275 सोलरपंप की डिमांड

Fri, 22 May 2015 11:14 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 22 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rule 275 Solrpanp sent demand
जिले में सोलरपंप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। बिना खर्च के
विज्ञापन
सिंचाई की सुविधा के लिए किसान सोलरपंप पाने को लगातार रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। किसानों की बढ़ती रुचि को देखते हुए कृषि विभाग ने इस बार दो किलोवॉट के 275 सोलरपंपों की डिमांड शासन को भेजी है। इसके साथ ही तीन किलोवॉट व पांच किलोवॉट की डिमांड भी भेजी गई है।
पिछले दो वर्षों में कृषि विभाग की ओर किसानों को अनुदान पर सोलरपंप दिए गए थे। प्रारंभ में कुछ किसानों द्वारा अपनाए जाने के बाद किसानों में इसे पाने की होड़ मच गई और जिले में दो किलोवॉट के रिकार्ड 245 सोलरपंप किसानों में वितरित कराए गए। जिले में किसानों के खेतों पर लग यह सोलरपंप इस समय वरदान साबित हो रहे हैं। विशेष कर चैनी धान और गन्ने की सिंचाई के लिए किसानों को नहर व बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही मंहगे डीजल से भी मुक्ति मिल रही है। कृषि विभाग ने इस बार सोलरपंप प्राप्त करने के लिए ऑन लाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू की है। जिसमें अब 250 से अधिक किसानों ने दो किलोवॉट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा तीन किलोवॉट व पांच किलोवॉट के लिए भी रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। किसानों की रूचि को देखते हुए कृषि विभाग ने इस बार जिले के लिए दो किलोवॉट के 275, तीन किलोवॉट के 25 और पांच किलोवॉट के पांच सोलरपंप की डिमांड डीएम के माध्यम से शासन को भेजी है।

किसानों में सोलरपंप काफी प्रचलित हो रहे हैं। इनकी उपयोगिता को देखते किसानों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए हैं। किसानों की रूचि को देखते हुए दो किलोवॉट के 275 सोलरपंप की डिमांड भेजी है।
एके सिंह, उपनिदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed