फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Route diversion will happen on the day of counting, vehicles will not go towards Mandi

तगणना के दिन होगा रूट डायवर्जन, मंडी की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Sun, 06 Mar 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will happen on the day of counting, vehicles will not go towards Mandi
पीलीभीत। मतगणना के दिन मंडी की ओर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ वही वाहन जाएंगे जो मतगणना के कार्य में लगे हैं। अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसको लेकर खाका तैयार हो गया है। दस मार्च को सुबह पांच बजे से मतगणना की समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

टीएसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि पूरनपुर तिराहा, असम चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहे पर उम्मीदवार और मतगणना एजेंटों के वाहनों को छोड़कर अन्य का प्रवेश बंद रहेगा। पूरनपुर, बीसलपुर, जहानाबाद, बरेली और न्यूरिया की ओर से आने वाले वाहनों को टाइगर तिराहा, ईदगाह, नौगवां चौराहा होते हुए न्यूरिया की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उपाधि कॉलेज और न्यूरिया की ओर से आने वाले वाहनों का मंडी समिति की ओर ओवरब्रिज और अंडरपास से प्रवेश बंद रहेगा। ये वाहन टाइगर तिराहा, ईदगाह, नौगवां चौराहा होते हुए पूरनपुर, बरेली और बीसलपुर की ओर निकाले जाएंगे। गन्ना लदे वाहनों का प्रवेश सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक शहर में बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से कौन पाएगा प्रवेश : टीएसआई ने बताया कि रामलीला रेलवे क्रासिंग स्थित मंडी के गेट नंबर तीन से उम्मीदवार और उनके मतगणना एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। मंडी के गेट नंबर दो से अधिकारी, कर्मचारी और मीडियाकर्मियों का प्रवेश रहेगा। पार्किंग गेट नंबर दो के सामने रहेगी। पूरनपुर तिराहा, असम चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहे से उम्मीदवारों और एजेंटों के वाहनों की पार्किंग रामलीला मैदान में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed