{"_id":"68a443d0fd559a47aa0d0db5","slug":"roadways-employees-beat-up-youth-for-urinating-at-religious-place-in-pilibhit-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल को अपवित्र करने का आरोप लगाकर रोडवेज परिसर में हंगामा, कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल को अपवित्र करने का आरोप लगाकर रोडवेज परिसर में हंगामा, कर्मचारी को पीटा
Tue, 19 Aug 2025 02:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:59 PM IST
सार
पीलीभीत के सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे परिसर में मंगलवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूसरे समुदाय के एक युवक ने परिसर में बने धार्मिक स्थल पर लघुशंका कर दी। घटना के बाद मौजूद रोडवेज कर्मचारियों ने युवक को रंगेहाथ पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के रोडवेज बस अड्डा परिसर में बने धार्मिक स्थल पर मंगलवार सुबह दूसरे समुदाय के एक युवक ने लघुशंका कर दी। आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई है। बढ़ते हंगामे को देख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी भी रोडवेज का कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का है। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार एक युवक धार्मिक स्थल पर लघुशंका कर रहा था। कर्मचारियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर भाजपा नगर अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई।
विज्ञापन
बरेली का रहने वाला है आरोपी
जांच में पता चला कि आरोपी युवक रोडवेज का ही कर्मचारी है। वह मूल रूप से बरेली जिले के थाना बारादरी क्षेत्र के श्यामगंज का निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज परिसर में भारी भीड़ एकत्र हो गई और तनाव का माहौल बन गया। रोडवेज कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।