फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads got dilapidated waiting for the budget

बजट के इंतजार में बदहाल हो गईं जिले की सड़कें

Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roads got dilapidated waiting for the budget
04 पीबीटीपी 23 पूरनपुर में स्टेशन चौराहा से धनाराघाट रोड को जाने वाली सड़क। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले की अधिकतर लिंक सड़कें इस बार जर्जर हाल में ही छोड़ दी गईं। इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़कों की मरम्मत आदि के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। अब बारिश शुरू हुई तो उधड़ी पड़ी सड़कें और गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। पूरनपुर, अमरिया, कलीनगर, बीसलपुर, न्यूरिया क्षेत्र के अधिकतर लिंक रोड भी इन दिनों खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि इस बार शासन ने जन प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रस्ताव मांगे। कहा कि सभी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जाएं। जिले से प्रस्ताव बनाकर पिछले दिनों शासन को भेजे गए, लेकिन बजट के न मिलने से बरसात से पहले मरम्मत के कार्य नहीं हो सके। करीब सौ से ज्यादा सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसमें मरम्मत, चौड़ीकरण, नई सड़कों के प्रस्ताव भी शामिल हैं। अब विभाग अपना गला बचा रहा है। दूसरी तरफ बदहाल सड़कें हादसों को दावत दे रही हैं।
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही सड़कों की दुर्दशा सामने आई
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में अधिकतर लिंक सड़कें बदहाल हो चुकी है। समय रहते इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसका खामियाजा ग्रामीण लोगों को चुकाना पड़ रहा है। सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। पानी भरा होने से आए दिन हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। दो दिन पहले हुई बारिश में कई बाइक सवार चोटिल भी हुए। अगर समय रहते जिम्मेदार अफसर ध्यान देते तो इन सड़कों की मरम्मत हो सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार से अधिक लोग होते है परेशान
पूरनपुर के धनाराघाट रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने से लेकर हरीपुर जंगल तक सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। आसपास के गांवों की करीब पचास हजार आबादी इससे प्रभावित हो रही है।
बाईपास, शॉटकट से निकलने पर होती है असुविधा
पूरनपुर असम हाईवे से गांव सिमरिया होते हुए शेरपुर को लिंक रोड है। खुटार, मैलानी, लखीमपुर से खटीमा को आवागमन करने वाले वाहनों के लिए यह बाईपास माना जाता है। इस सड़क पर गड्ढ़ों की भरमार है। 20 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।
बंडा रोड पर भी खतरनाक गड्ढे
पूरनपुर से बड़ा को जाने वाली सड़क पर भी खतरनाक गड्ढे। नगर के पकड़िया चौराहा से असम हाईवे तक भी बुरा हाल है। आए दिन लोग हादसों का शिकार होते हैं।
जर्जर कलीनगर- शाहगढ़ मार्ग, 12 दर्जन गांवों के लोग परेशान
कलीनगर। कलीनगर से शाहगढ़ जाने वाले मार्ग की लंबाई 12 किलोमीटर है। मार्ग से करीब 12 गांव जुड़े हैं। लिंक मार्ग तहसील और असम हाईवे से जोड़ती है। लंबे समय से मार्ग की स्थिति बदहाल है। गड्ढों की भरमार होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसे होते हैं। संवाद
जर्जर पुल से गुरजती हैं स्कूल बसें
अमरिया। क्षेत्र के भैंसहा चठिया मार्ग पर अप्सरा नदी पर अस्थायी पुल बना है। दो पहिया वाहन भी गुजरते हैं। स्कूल बसें भीगुजरती हैं। पुल की दोनों साइड में सड़क खराब है। नदी में पानी होने से हादसों का भी डर बना हुआ है। कैंचू टांडा, अंटा गौंटिया, बरा दुनबा, कमाल नगर, मझलिया को जाने वाली सड़क अरसे से खराब पड़ी है। नेशनल हाईवे से अमरिया कस्बे में होकर चठिया न्याज अहमद, मुंडलिया इलाही बख्श, तुमड़िया, मुगला खेड़ा, तिकुनिया सरैनी से फरीदपुर होकर बहेड़ी जाने वाला मार्ग का बुरा हाल है।
बीसलपुर क्षेत्र के लिंक मार्ग भी खुर्द-बुर्द
बीसलपुर। खुदागंज रोड, फरीदपुर रोड, रामपुरा रोड, बेनीपुर रोड, बीसलपुर शाहजहांपुर रोड से गांव जसकरना तक 4 किलोमीटर रोड, बीसलपुर पीलीभीत रोड से अर्जुनपुर से जाने वाला 2 किलोमीटर रोड, बीसलपुर बरेली रोड से गांव चुटकुना तक जाने वाला 5 किलोमीटर रोड, बीसलपुर- बिलसंडा रोड से गांव दो कलियां, बीसलपुर देवरिया रोड से नोगामा संतोष वाली सड़कें बारिश के बाद और बदहाल हो गईं हैं। बीसलपुर देवरिया रोड से गांव गुरी खास तक वाली सड़क का भी यही हाल है। बीसलपुर बरेली रोड से गांव भरुआ, बीसलपुर शाहजहांपुर रोड से रायपुर तक की सड़क काफी खराब हो चुकी है।बीसलपुर शाहजहांपुर रोड का भी यही हाल है। इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। संवाद

इस बार शासन ने आदेश दिया था कि पूरे जिले के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समग्र प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। अपने जिले का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से बजट मिलने के बाद मरम्मत, चौड़ीकारण आदि का कार्य कराया जाएगा। -उदय नारायण, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

पूरनपुर का फोटो परिचय- 04 पीबीटीपी 21 पूरनपुर का धनाराघाट रोड।

पूरनपुर का फोटो परिचय- 04 पीबीटीपी 21 पूरनपुर का धनाराघाट रोड।- फोटो : PILIBHIT

04 पीबीटीपी 24 पूरनपुर नगर में पकडिय़ा चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा जाने वाली सड़क।

04 पीबीटीपी 24 पूरनपुर नगर में पकडिय़ा चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा जाने वाली सड़क।- फोटो : PILIBHIT

04 पीबीटीपी 22 पूरनपुर का असम हाईवे से होते हुए सिमरिया से शेरपुर जाने वाला रोड।

04 पीबीटीपी 22 पूरनपुर का असम हाईवे से होते हुए सिमरिया से शेरपुर जाने वाला रोड।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed