फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads flooded due to rain; drain cleaning claims exposed as a sham.

Pilibhit News: बारिश से सड़कें लबालब, नाला सफाई की खुली पोल

Wed, 01 Jul 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Roads flooded due to rain; drain cleaning claims exposed as a sham.
स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद
पीलीभीत। तराई में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी। शहर में सोमवार आधी रात से मंगलवार दोपहर तक लगातार 7-8 घंटे 20 मिमी बरसात हुई। इससे भीषण गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत मिली। वहीं, शहर में मानसून की पहली बरसात ने दो माह से चले रहे तलीझाड़ नाला सफाई की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

यह देख लोगों ने कहा कि नाला सफाई व जलनिकासी के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया है। मुख्य स्टेशन मार्ग से लेकर कई मोहल्लों में जलभराव रहा। इसने दोपहर तक आवागमन प्रभावित रखा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने बीते दो माह पहले शहर के छोटे- बड़े 34 नालों की तलीझाड़ सफाई कार्य शुरू कराया, जो कछुआ चाल के चलते अभी तक पूरा नहीं हो पाया। वहीं, मंगलवार से शुरू हुई मानसून की पहली बरसात के पहले ही दिन शहर के कई इलाके जलमग्न दिखाई दिए। शहर के स्टेशन मार्ग, मोहल्ला बेनी चौधरी, साहूकारा, सुनगढ़ी, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, राजाबाग कॉलोनी सहित कई इलाकों में दो फुट तक पानी भरा रहा। इससे दो व चार पहिया वाहनों सहित पैदल चलने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मार्ग पर अधूरे कार्य के बीच बढ़ी परेशानी : शहर में स्टेशन मार्ग पर चावला चौराहे करीब मुख्य नाला सफाई का कार्य चल रहा है। लेकिन अधूरे कार्य के बीच बरसात ने साफ-सफाई पर मिट्टी फेर दी। सड़कों पर नाले से निकाले गए कीचड़ पानी का भराव हो गया। बाजार के मुख्य व्यापारियों को काफी समस्या हुई। गंदगी के चलते ग्राहकों का भी आवागमन कम रहा। चूड़ी वाली गली सहित साहूकारा में भरा पानी : शहर के चूड़ी वाली गली में सुबह 6 बजे से ही जलभराव जैसी स्थिति देखी गई। चूड़ी बाजार में एक से दो फिट तक जलभराव से दिक्कतें रहीं। वहीं, आसपास मोहल्ले वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि इस क्षेत्र के ड्रेनेज नाले की सफाई पूर्व में ही हो चुकी है। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरता इ-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed