फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads dug up after laying pipelines...passersby stumbling

Pilibhit News: पाइपलाइन डालकर खोदकर छोड़ दीं सड़कें...ठोकरें खा रहे राहगीर

Sun, 15 Feb 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Roads dug up after laying pipelines...passersby stumbling
माधोटांडा कस्बे में खोदाई से जर्जर पड़ी सड़क। संवाद
माधोटांडा। कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्य के बाद सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। इन मार्गों से गुजर रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बे की आबादी लगभग 50 हजार के आसपास है। कस्बे के अधिकांश मार्ग सीसी या इंटरलॉकिंग से बने हुए थे, जिन पर लोगों का आवागमन सुचारू रूप से होता था। करीब एक वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत जल निगम द्वारा कस्बे में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान लगभग सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों को खोद दिया गया। पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के बाद सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं कराई गई। कई स्थानों पर मिट्टी डालकर या अस्थायी भराव कर काम खत्म कर दिया गया। इससे सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर के सामने की सड़क, वहां से ठाकुरद्वारा मंदिर जाने वाला मार्ग के साथ ही वार्ड नंबर तीन, चार और पांच की अधिकांश सड़कें बदहाल पड़ी हैं। जर्जर सड़कों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बाइक और साइकिल सवारों के गिरने का खतरा बना रहता है। कस्बावासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खोदी गई सड़कों की गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पाइप लाइन डालने के बाद माधोटांडा में कुछ सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत आई है। इस सप्ताह ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। - मनीष गंगवार, अधीशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed