फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road dug up, villagers demonstrate in protest

Pilibhit News: खोदकर डाल दी गई सड़क, विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 11:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Road dug up, villagers demonstrate in protest
प्रदर्शन करते ग्रामीण ।
डीएम को पत्र भेजकर निर्माण कार्य न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। क्षेत्र के गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के बाद ठेकेदार ने सड़क को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर जादोपुर नत्था के ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने खराब सड़क पर ही खड़े होकर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम से भी शिकायत की। सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए कई गांवों में सड़कों की खोदाई तो कर दी गई, लेकिन उनकी मरम्मत ठेकेदार नहीं कर रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बुधवार को गांव जादोपुर नत्था के लोगों का धैर्य टूट गया।
विज्ञापन

उन्होंने जलनिगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पक्के रास्ते को खोद कर छोड़ दिया गया है। जिस कारण काफी दिक्कत हो रही है। चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नही हुआ तो दो अक्तूबर को धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed