पीलीभीत। बैडमिंटन में ऋषभ यादव व राघव शुक्ला की जोड़ी ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
गांधी स्टेडियम में एएचखान मेमोरियल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में राघव शुक्ला प्रथम, ऋषभ यादव द्वितीय, बालक युगल में ऋषभ यादव व राघव शुक्ला प्रथम, तुषार अग्रवाल एवं श्लोक अग्रवाल की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। मिश्रित युगल में सिद्धि त्रिपाठी व आलोक वर्मा प्रथम, सागरिका चौधरी व हाशिम अंसारी द्वितीय, महिला एकल में अनुष्का सिंह प्रथम, सागरिका चौधरी द्वितीय, महिला युगल में सागरिका और सिद्धि त्रिपाठी प्रथम, आस्था बिष्ट और आशी राजानी द्वितीय, पुरुष एकल में उदित प्रकाश प्रथम, आसिफ मोहम्मद अंसारी द्वितीय, पुरुष युगल में राजेंद्र मौर्य व नितिन कुमार द्वितीय तथा उदित प्रकाश आलोक वर्मा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उभरते खिलाड़ी के रूप में वर्धन राज, वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में नरेंद्र यादव तथा फेयर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार डॉ. राकेश गुप्ता को दिया गया।