फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Revenue department team arrived on information of illegal mining, accused fled

Pilibhit News: अवैध खनन की सूचना पर आई राजस्व विभाग की टीम, आरोपी भागा

Fri, 05 Jun 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Revenue department team arrived on information of illegal mining, accused fled
बीसलपुर। गांव भगौतीपुर में अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार के साथ राजस्व विभाग की टीम पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत भाग गया। घटना के बाद वाहन की बरामदगी को लेकर राजस्व और पुलिस अधिकारियों के बयान एक-दूसरे से अलग-अलग सामने आए हैं, जिससे पूरे प्रकरण पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अवैध खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार गांव भगौतीपुर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर खनन में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उससे संबंधित दस्तावेज मांगे गए। इसी दौरान चालक टीम को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश में पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने भगौतीपुर निवासी रामनिवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि उससे भी कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। नायब तहसीलदार का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है, जहां से मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर एसडीएम नागेंद्र पांडे का दावा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर दियोरिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि केवल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को आरोपी के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed