फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   result

हाई स्कूल में नायला, इंटर में कौशल जिला टॉपर

Mon, 18 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 18 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
result
वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र कौशल पटेल ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। छात्रा नायला अनम ने पूर्णांक 600 में 558 व छात्र कौशल ने पूर्णांक 500 में 473 अंक अर्जित कर यह सफलता अर्जित की। जिले में हाई स्कूल का 93.13 व इंटर का 88.70 फीसदी रिजल्ट रहा। हाईस्कूल में 31345 परीक्षार्थियों में से 29192 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि इंटर में 22625 परीक्षार्थियों में से 20069 परीक्षार्थी पास हुए। परीक्षा परिणाम देख उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

नायला पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा देहात (लाइनपार) निवासी मुमताज अली और शाहीन बेगम की पुत्री है। उसके पिता बक्सा व पलंग बना उसे बेच परिवार की जीविका चलाते हैं। जबकि कौशल के पिता पीलीभीत के मोहल्ला राजीव कालोनी निवासी राजेश कुमार पटेल छोटे ठेकेदार हैं। नायला डॉक्टर तो कौैशल आईएएस बन देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed