{"_id":"a2bce50bfeb508ced84f72844475a2f3","slug":"restrictions-do-not-stop-a-pie-express-love-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदिशें भी नहीं रोक पाईं इजहार ए प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदिशें भी नहीं रोक पाईं इजहार ए प्यार
पीलीभीत
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर खाकी पूरी तरह से मुस्तैद रही। खाकी का असर इस दिन का विरोध करने वाली सामाजिक संस्थाओं पर भी दिखाई दिया। खाकी के पहरे के बाद भी कुछ जोड़े लुकाछिपी के बीच मिले और प्रेम का इजहार किया। सिनेमा घर सहित कई जगहों पर विरोध कर रहे हिंदू संगठनों को पुलिस ने खदेड़ दिया। साफ रहा कि बंदिशें भी इजहार ए प्यार नहीं रोक पाई।
वेलेंटाइन डे का कुछ सामाजिक संस्थाएं विरोध करती हैं। प्यार का इजहार दिवस मना रहे कई प्रेमी जोड़े पिछले वर्ष चावला चौराहा के निकट एक होटल में विरोध कर रहे कुछ सामाजिक संस्थाओं का शिकारी बने थे। इस बार प्रशासन ने पार्कों, कॉलेजों, होटल, रेस्टोरेंट आदि पर पुलिस तैनात की थी। महिला सिपाहियों को भी सिविल ड्रेस में लगाया गया था। चूका स्पॉट और वाइफरकेशन पर भी कड़ी निगाहबानी रही। गौहनियां, छतरी चौराहा, वनकटी रोड पर भी मोबाइल टीमें घूमती रही। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान भी फोर्स के साथ घूमते रहे और होटलों की आकस्मिक चेकिंग की। इससे हड़कंप मचा रहा। पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के कारण प्रेमी जोड़े खुलकर तो नहीं लेकिन लुकाछिपी के बीच उन्होंन प्यार का इजहार किया। गैस चौराहा के निकट एक सिनेमा हाल पर कई हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
लगकर आई हेडिंग
खाकी मुस्तैद, फिर भी कई जोड़ों ने किया प्यार का इजहार
सिनेमा हाल पहुंचे हिंदू संगठनों को पुलिस ने खदेड़ा
प्रमुख चौराहों व पार्को में तैनात रहा फोर्स