फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   residential land prices will increase,circle Rate revised

आवासीय भूमि 25 फीसदी तक हो सकती है महंगी

Fri, 26 Aug 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
residential land prices will increase,circle Rate revised
पीलीभीत। नई कॉलोनियों और अवासीय भूमि की कीमतों में 25 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। प्रशासन नए सर्किल रेट में कॉलोनियों और आवासीय भूमि की कीमतों में ही बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। दूसरी तरफ कृषि भूमि की दरों में कोई भी बदलाव न किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे को लेकर सर्किल रेट रिवाइज की होने वाली बैठक स्थिगित कर दी गई थी। शुक्रवार को इस संबंध में बैठक प्रस्तावित की गई है। सदर के साथ बीसलपुर, पूरनपुर, कलीनगर में सर्किल रेट में बदलाव होना है, लेकिन प्रशासन सिर्फ वहीं की दरों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है, जहां जरूरत होगी। कृषि भूमि की दरों में संशोधन नहीं होगा। जिन जमीनों का लैंड यूज बदला है उनकी दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। शहर और कस्बों के आसपास विकसित हो रहीं नई कॉलोनियों, हाईवे से सटी आवासी भूमि के सर्किल रेट रिवाइज होंगे।
विज्ञापन

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पीलीभीत शहर के आसपास विकसित की गईं नई कॉलोनियों और आवासीय भूमि के सर्किल रेट में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी करने पर विचार हो रहा है। इसके अलावा महायोजना में प्रस्तावित आवासीय भूमि की मालियत में भी इतना इजाफा हो सकता है। फिलहाल सभी एसडीएम से प्रस्ताव मांगे गए हैं कि उनके क्षेत्र में कितना सर्किल रेट बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। उसके बाद संशोधित दरों को लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि 2018 में सर्किल रेट संशोधित हुआ था। चार बाद इसमें बदलाव होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में 11 नई कॉलोनियां हो रहीं विकसित
सदर में ही 11 नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। इन कॉलोनियों में तमाम लोगों ने घर या दुकान के लिए जगह खरीदी है। जिन लोगों ने रजिस्ट्री नहीं कराई है, उनपर बढ़े हुई दरों का सीधा असर पड़ेगा। बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार ही उनको स्टांप शुल्क चुकाना होगा। जिले की बाकी तहसीलों में भी कई नई कॉलोनियां विकिसत हो रही है। उनपर भी बढ़ी कीमतों का असर पड़ेेगा।

नई कॉलोनियों और हाईवे से लगी अवासीय भूमि की दरों में वृद्धि करने पर विचार चल रहा है। शुक्रवार को बैठक प्रस्तावित की गई है। सभी एसडीएम और सब रजिस्ट्रार अपने प्रस्ताव रखेंगे। -राम सिंह गौतम, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed