फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Residential buildings will be built up to three hundred meters on Pilibhit-Bareilly highway

पीलीभीत-बरेली हाईवे के तीन सौ मीटर दायरे में बनाए जा सकेंगे आवासीय भवन

Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Residential buildings will be built up to three hundred meters on Pilibhit-Bareilly highway
पीलीभीत का बांसुरी चौराहा। (फाइल) - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली हाईवे के तीन सौ मीटर दायरे तक आवासीय भवन बनाए जा सकेंगे। जिला महायोजना 2031 में इसको शामिल किया गया है। महायोजना लागू होने से हाईवे की जमीन का लैंड यूज भी बदल सकता है। महायोजना के तहत 35 बिंदुओं पर कार्य होंगे। इसका प्रारंभिक सर्वे पूरा हो गया है। ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद जनता से आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन

जिला महायोजना शहर की आबादी के हिसाब से बनाई जाती है, ताकि सुविधाओं को आसानी से हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। जिले की महायोजना 2011 में बनी थी। इसके बाद 2021 में बननी थी। हालांकि इसपर कार्य नहीं हो पाया। अब महायोजना 2031 का खाका तैयार किया गया है। इस योजना के तहत शहर को बरेली हाईवे पर विकसित किया जाएगा। पूर्व में जारी गजट के अनुसार करीब चालीस गांव शहर के विनियमित क्षेत्र के दायरे में शामिल करने की योजना है। हालांकि, अब मास्टर प्लान के तहत इन गांवों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बरेली हाईवे का लैंड यूज भी बदल सकता है। फिलहाल हाईवे के दोनों साइड में तीन सौ मीटर दायरे में आवासीय भवन बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक भवन, ट्रेंचिंग ग्राउंड, बायोमेडिकल वेस्ट के इंतजाम, औद्योगिक क्षेत्र, पार्क जैसे करीब 35 बिंदु शामिल हैं। हालांकि अभी प्रारंभिक सर्वे है, जिसपर तमाम विभागों, अफसरों की राय शामिल होगी। बरेली के टाउन प्लानर ने सर्वे का पूरा नक्शा भी बना दिया है। अब इसको फाइनल ड्राफ्ट की शक्ल दी जाएगी। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद महायोजना का प्लान लागू कर दिया जाएगा। अफसर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इसमें नगर पालिका की भी योजनाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली हाईवे की बदल जाएगी सूरत
पूरनपुर हाईवे के मुकाबले बरेली हाईवे तेजी से विकसित हो रहा है। अब इस हाईवे के आसपास मास्टर प्लान लागू होने जा रहा है। मास्टर प्लान की योजनाओं का पूरा होने के साथ इस क्षेत्र की सूरत ही बदल जाएगी। विकास की दौड़ और तेज हो जाएगी। हाईवे को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है, जो मास्टर प्लान लागू होने के बाद तेजी से पूरी हो जाएगी। भवन बनाने के लिए नक्शे पास कराना अनिवार्य हो जाएगा। लैंड यूज भी बदल सकता है। जैसा लैंड यूज होगा, उस पर उसी तरह का निर्माण कार्य किया जा सकेगा।

‘ महायोजना 2031 का प्रारंभिक सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही फाइनल ड्राफ्ट जारी होगा, जिसपर आपत्तियां मांगी जाएंगी। पीलीभीत-बरेली हाईवे को इस मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। इसके तहत हाईवे की दोनों साइड के तीन-तीन सौ मीटर दायरे में आवासीय भवन बनाए जा सकेंगे। 35 बिदुओं पर कार्य हो रहा है।’ - राम सिंह गौतम, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed