फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of inciting lover to commit suicide

Pilibhit News: प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Tue, 08 Apr 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Report of inciting lover to commit suicide
पीलीभीत। किराए के मकान में विवाहिता के फंदे से शव लटका मिलने के मामले में नौ दिन बाद सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी धमेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मई 2017 को उसने अपनी पुत्री कविता की शादी कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी हेमश्वर मिश्रा के साथ की थी। आरोप है कि उसकी पुत्री को राजीव कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसे राजीव कॉलोनी निवासी प्यारे गिरी के मकान पर किराए पर लेकर रहने लगा। आरोप है कि 29 मार्च को उन्हें जानकारी हुई कि पुत्री की मौत हो गई। उसका शव किराए के मकान में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया था। आरोप है कि नरेंद्र और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर पुत्री ने आत्महत्या कर ली। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed