फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of disproportionate assets on the head clerk of BSA

बीएसए के प्रधान लिपिक पर आय से अधिक संपति की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Report of disproportionate assets on the head clerk of BSA
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात प्रधान लिपिक संजय सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शासन से शिकायत की गई थी। शासन के निर्देश पर कराई गई जांच में आय से अधिक संपत्ति पाई गई। अब बरेली के भ्रष्टाचार संगठन के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने लिपिक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रधान लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के एसपी ने जनवरी 2019 में बरेली के निरीक्षक नरेश चंद शर्मा को जांच सौंपी थी। अगस्त 2020 में नरेश चंद शर्मा सेवानिवृत्त हो गए। इस पर जांच पत्रावली बरेली के तत्कालीन निरीक्षक चरन सिंह को सितंबर 2020 में दी गई। इसके बाद निरीक्षक ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि जुलाई 2007 से नवंबर 2017 तक सभी आय स्रोतों से 2872251 धनराशि अर्जित की जा सकती है। जबकि इसी अवधि में चल-अचल संपति के अर्जन और परिवार के भरण पोषण में 7491833 रुपये व्यय किया गया है जो आय से 4619582 रुपये ज्यादा हैं। व्यय की गई धनराशि का हिसाब मांगा गया, मगर प्रधान लिपिक नहीं दे सके।
विज्ञापन

भ्रष्टचार के माध्यम से धन अर्जित कर अधिक व्यय करना मिला। जांचकर्ता चरन सिंह भी सेवानिवृत्त हो गए। इस पर अग्रिम कार्रवाई के लिए निरीक्षक गिरीश कुमार उपाध्याय को जांच रिपोर्ट दी गई। अब प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने प्रधान लिपिक संजय सिंह निवासी नहरपुर गौरीखेड़ा बरेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed