फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed in case of assault on head assistant and computer operator

Pilibhit News: प्रधान सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 30 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report filed in case of assault on head assistant and computer operator
जहानाबाद। ललौरीखेड़ा ब्लॉक में प्रधान सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट और सरकारी कागजात फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। प्रधान सहायक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्रधान सहायक नवनीत कनौजिया ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अगस्त को दोपहर तीन बजे ग्राम कुकरीखेड़ा निवासी जया गंगवार अपने किसी रास्ते के लिए खंड विकास अधिकारी से विवाद कर रही थी।
विज्ञापन

संबंधित रास्ते के संबंध में बीडीओ की ओर से उन्हें व सचिव को एक पत्र लिखने के लिए आदेश किया गया। इसपर उन्होंने पत्र बनाया और हस्ताक्षर के लिए बीडीओ को दे दिया। इसके बाद बीडीओ ने ग्राम का भ्रमण किया। आरोप है कि बीडीओ के जाने के बाद जया गंगवार ने उन्हें व कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिंस कुमार से अभद्रता कर गाली-गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। अनावश्यक रील बनाना शुरू कर दिया। समझाने पर महिला ने हाथापाई शुरू कर दी और आवश्यक अभिलेख भी फाड़ दिए। शासकीय सेवा के दौरान कक्ष में मारपीट की गई।
विज्ञापन

महिला पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि ललौरीखेड़ा ब्लॉक में प्रधान सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट के मामले में िरपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed