फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against young man who raped a minor

Pilibhit News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Report filed against young man who raped a minor
बिलसंडा। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पुत्र के साथ गांव का ही एक युवक काम करता है। उसका उनके घर पर भी आना-जाना है। इस दौरान युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने पुत्री को बातचीत के लिए एक मोबाइल फोन भी दिया।
10 अक्तूबर 2023 को आरोपी ने उसकी पुत्री को गांव में झाड़ियों के पास बुलाया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। 21 अक्तूबर को जब उसकी पुत्री बाजार से फल लेने जा रही थी तो आरोपी ने उसकी पुत्री को घेरा और मारपीट कर उससे मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद पुत्री ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पर गई। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर बिलसंडा पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed