फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report against six people of Nanihal including mother in son's murder

बेटे की हत्या में मां समेत ननिहाल के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 06 Mar 2022 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Report against six people of Nanihal including mother in son's murder
कलीनगर। माधोटांडा निवासी संजय कुमार यादव ने अपने मासूम बेटे दीनदयाल की हत्या के आरोप में कोर्ट के आदेश पर उसकी मां समेत ननिहाल के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीनदयाल की मां साधना, नाना मेहताब सिंह, नानी रामबेटी और मामा राजपाल सिंह, राजेश उर्फ मिंटू व एक रिश्तेदार सर्वेश पर हत्या और सुबूत मिटाने का आरोप है।
विज्ञापन

कस्बा माधोटांडा निवासी संजय सिंह यादव ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अपने माता-पिता का वह इकलौता पुत्र है। चारों बहनों की शादी हो चुकी है। आरोप है पड़ोस के रहने वाले मेहताब सिंह ने संपत्ति के लालच में दिसंबर 2020 में अपनी पुत्री साधना का विवाह उसके साथ करा दिया था। संपत्ति को लेकर आए दिन धमकी मिलने लगी थी। आरोप है कि 13 नवंबर 2021 को सुसरालियों ने उसके घर आकर मारपीट की। विरोध करने पर उसके पुत्र को जबरदस्ती ले जाने लगे, लेकिन उसने नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद गांव के कुछ लोगों के कहने पर उसके पुत्र दीनदयाल को ससुराल के लोग ले गए। 21 जनवरी को उसके पुत्र दीनदयाल की मृत्यु की खबर मिली। वह ससुराल पहुंचा मगर बेटे की लाश तक नहीं देखने दी गई। आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या कर लाश छुपाई गई थी। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर माधोटांडा निवासी छह लोगों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed