{"_id":"5ede71828ebc3e90571a4849","slug":"report-against-beo-pilibhit-news-bly408582925","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारी पर जनसूचना मांगने पर धमकाने की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षाधिकारी पर जनसूचना मांगने पर धमकाने की एफआईआर
विज्ञापन
पीलीभीत। एडीजी के आदेश पर बरखेड़ा के खंड शिक्षाधिकारी समेत पांच लोगों पर शिक्षामित्र की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें जनसूचना मांगने पर कार्यालय बुलाकर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। मामला एससीएसटी एक्ट का होने पर विवेचना सीओ बीसलपुर लल्लन सिंह को दी गई है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जसोली गांव निवासी शिक्षामित्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने लखनऊ गौंटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, बरखेड़ा यासीन के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महेंद्रपाल, रामगुलाम गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ओमप्रकाश समेत अन्य शिक्षकों के विद्यालय कार्य संबंधी कुछ जानकारी जन सूचना के तहत मांगीं थीं। आरोप है कि बीते दिनों खंड शिक्षाधिकारी श्रीराम सक्सेना ने इसका जवाब देने के बहाने उसे अपने कार्यालय में बुला लिया। वहां पर सभी ने एकराय होकर जनसूचना में मांगी गई सूचना वापस लेने का दबाव बनाया। कार्यालय में बंधक बनाकर गाली गलौज की गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना बरखेड़ा में इसकी शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर खंड शिक्षाधिकारी श्रीराम सक्सेना, शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, महेंद्रपाल और एक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।