फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   religion

झमाझम बारिश के बीच पूरी शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रसूल के चाहने वालों का अकीदा बारिश पर भारी पड़ा।शहर से सटे चिड़ियादाह गांव में भी जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।झमाझम बारिश के बीच नगर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में सैकड़ों की संख्या में अंजुमनों के साथ जुलूस चिह्नित मार्गों पर निकाला गया।

विज्ञापन
religion
न्यूरिया में तेज बारिश होने के कारण छाता लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुए नगरवासी। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रसूल के चाहने वालों का अकीदा बारिश पर भारी पड़ा। रविवार को जिलेभर में बारिश के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान से निकाला गया। या रसूल या रसूल, सरकार की आमद मरहवा की सादाओं की गूंज के साथ निकाले गए जुलूस में उलेमा ने हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर अमल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शहर में शनिवार रात को जुलूस का आगाज हुआ। रविवार को जुलूस को लेकर जिलेभर में नबी के दीवाने सजधज कर अपनी अंजुमनों के साथ जुलूस में शामिल हुए। बारिश के चलते जुलूस में शामिल कई लोग छाते लगाए हुए थे जबकि कई भीगते हुए ही चल रहे थे। कई जगह जलभराव से भी लोगों को निकलना पड़ा।
विज्ञापन

शहर से सटे चिड़ियादाह गांव में भी जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरनपुर, बीसलपुर, माधोटांडा, जहानाबाद, अमरिया, मझोला समेत कई इलाकों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूरनपुर और बीसलपुर में परंपरागत ढंग से निकला जुलूस
पूरनपुर। जुलूस ए मोहम्मदी परंपरागत ढंग से निकाला गया। जुलूस शेरपुर रोड, कोतवाली रोड, ब्लाक चौराहा, ब्लॉक रोड होते हुए मोहल्ला खानकाह में साबरी आहता में पहुंचकर समाप्त हो गया। सुरक्षा को लेकर एसडीएम आशुतोष गुप्ता, सीओ ज्योति यादव, कोतवाल अशोक पाल टीम के साथ मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर में रविवार को बारिश के बीच मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज हुआ। निर्धारित मार्गों से होते हुए जुलूस मोहल्ला हबीबुल्ला खां, जनूबी स्थित खानकाहे करीम मियां के पास पहुंचा। कई स्थानों पर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस गाजी कमाल शाह मियां की मजार पर पहुंचा। अपराह्न एक बजे मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली में आकर जुलूस समाप्त हो गया। संवाद
-
मझोला में सिख समुदाय ने की पुष्प वर्षा
मझोला। भारी बारिश के बीच कस्बा मझोला में लोग हाथों में छाता लिए जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए। यहां दिन के दस बजे गुलरिया से जुलूस का आगाज किया गया। पुलिस शहीद चौकी चौराहे से होकर पीलीभीत रोड पर चिह्नित मार्ग पर रवाना हुआ। सिख समुदाय की ओर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान चरणजीत सिंह, गुरमुख सिंह, तेजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, सोमपाल राणा, गिद्धौर, पप्पू मलकीत सिंह गिल आदि मौजूद रहे। संवाद
-
बिलसंडा : झूम कर निकले नबी के दीवाने
बिलसंडा। झमाझम बारिश के बीच नगर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में सैकड़ों की संख्या में अंजुमनों के साथ जुलूस चिह्नित मार्गों पर निकाला गया। रास्ते में कई जगह जुलूस में शामिल लोगों पर फूल बरसाए गए। जुलूस में अमन, एकता और देश प्रेम का संदेश देने वाली तख्तियां लिए भी लोग चल रहे थे। संवाद
-
अमन-चैन और मुल्क की तरक्की की दुआ
कलीनगर के अलावा माधोटांडा, डगा गांव में भी भारी बारिश के बीच जुलूस ए मोहम्मदी में सैकड़ों की संख्या में अकीतदमंद शामिल हुए। माधोटांडा में मदीना मस्जिद से जुलूस का आगाज किया गया। लोग हाथों में छाता लिए नूरी मस्जिद के निकट पहुंचे। यहां से जुलूस को मुख्य मार्ग के रास्ते जामा मस्जिद ले जाया गया। इसके बाद चिह्नित मार्ग से होकर दरगाह मस्तान मियां पर पहुंचकर सलातो सलाम के बाद अमन चैन और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं कर जुलूस का समापन किया गया।
-
न्यूरिया : जुलूस में उमड़ी भीड़
न्यूरिया। यहां तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। हाथों में छाता लेकर लोग मदरसा के निकट एकत्र हुए। चिह्नित मार्गों पर जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहल्ला मोहम्मद यार खां से होकर मेन चौराहे के रास्ते मोहल्ला तिगड़ी खेड़ा, ठाकुर द्वारा, नयी बस्ती, इस्लाम नगर, खब्बापुर से होकर मदरसा दारूउलूम गौसिया स्कूल पर समाप्त हुआ। संवाद
-
बरखेड़ा और कई गांवों में निकाला गया जुलूस
बरखेड़ा। कस्बे में जुलूस ए मोहम्मदी परंपरागत तरीके से निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। चिह्नित मार्गों पर निकाले गए जुलूस में रसूल की शान में नात और तकरीर पढ़ी गई। इसके अलावा क्षेत्र के पौटा, खमड़िया, पृथ्वीपुर, विक्रमपुर, दौलतपुर पट्टी, गाजीपुर मुगल, खजुरिया पचपेड़ा,अमखेड़ा आदि गांवों मे भी चिह्नित मार्गों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। संवाद

--
जहानाबाद में भी निकाला गया जुलूस
जहानाबाद। क्षेत्र में परांपरागत तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। कुरैशीयान मस्जिद से बीच वाली मस्जिद के बाद थाने के सामने से बाजार, कटरा, हरिद्वार नेशनल हाइवे के रास्ते टाउन एरिया बाजार और काजी टोला से होकर कुरैशीयान मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed