फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relationship broken for dowry before marriage

Pilibhit News: शादी से पहले दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता

Sun, 21 Jan 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken for dowry before marriage
पूरनपुर। शादी का रिश्ता तय होने के बाद युवती और उसका मंगेतर साथ में घूमने गए। बाद में दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ दिया गया। बात करने पहुंचे उसके पिता और भाई को घर से धक्का देकर भगा दिया। युवती ने मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती की शादी का रिश्ता बरेली के थाना इज्जतनगर की बसंत बिहार कॉलोनी निवासी सुमित मिश्रा से तय हुआ था। 24 नवंबर को रोक की रस्म पूरी हुई। 15 जनवरी को सगाई और 18 अप्रैल को शादी होना तय हुआ। शादी तय होने के बाद सुमित अपनी मंगेतर के साथ 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक राजस्थान और मथुरा-वृंदावन घूमता रहा।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इस दौरान सुमित ने उसके साथ गलत हरकतें और छेड़छाड़ की। बाद में दहेज की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर तय रिश्ता तोड़ा जा रहा है। गलत हरकतों के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी रिकार्डिंग युवती के पास है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता व उसके परिजनों के मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता और भाई बात करने उसके घर गए तो सुमित के परिजनों ने बात नहीं की और धक्का देकर घर से भगा दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुमित मिश्रा, उसके पिता राजेश मिश्रा, मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed