फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ration of one lakh people stuck due to lack of e-KYC

Pilibhit News: ई-केवाईसी न होने से अटका एक लाख लोगों का राशन

Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ration of one lakh people stuck due to lack of e-KYC
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निरीक्षण करते जिला पूर्ति अ​धिकारी। स्रोत विभाग।
- अक्तूबर से शुरू हुई ई-केवाईसी, 100 में से सात फीसदी राशन कार्ड धारकों का सत्यापन अभी बाकी, संबंधित कोटे की दुकान पर बायोमीट्रिक से पूरी होती है प्रक्रिया
विज्ञापन


पीलीभीत। जिले के 20 से 25 हजार राशन कार्डों में दर्ज एक लाख से अधिक यूनिट (लोगों) का राशन तय समय में ई-केवाईसी न कराने से अटक गया है। अधिकांश को करीब दो माह से राशन नहीं मिला है। हालांकि राशन अटकने पर ई-केवाईसी के काम में तेजी आई है, लेकिन करीब सात फीसदी राशन कार्ड धारकों का सत्यापन अभी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय को मिलाकर 3.97 लाख से अधिक कार्डधारक हैं। इनमें 16 लाख से अधिक यूनिट दर्ज हैं। प्रत्येक यूनिट को पांच किलो राशन मिलता है। इसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल शामिल है। यह खाद्यान्न निशुल्क दिया जाता है। अन्त्योदय कार्ड धारकों को कार्ड के हिसाब से तय मात्रा में राशन दिया जाता है। फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने करीब चार माह पूर्व राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी (इलेक्ट्रानिक नो योर कस्टमर) कराना अनिवार्य कर दिया। इसके लिए समय सीमा भी तय की गई। तय समय पर ई-केवाईसी न कराने पर जिले के राशन कार्डों में 1.24 लाख यूनिट का राशन रोक दिया गया है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इनका राशन वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16.41 लाख यूनिट में 15.16 लाख ने कराया ई-केवाईसी
जिले में बने पात्रों के राशन कार्डों पर 16.41 लाख के करीब यूनिट दर्ज हैं। इन सभी का ई-केवाईसी होना है। अब तक जिले में 15.16 लाख यूनिट का ई-केवाईसी सत्यापन हो चुका है। यह कुल यूनिट का करीब 93 प्रतिशत है। जिन कार्डधारकों ने सत्यापन नहीं कराया है। उनका राशन रुक गया है। ई-केवाईसी होने के बाद उनका भी राशन वितरण शुरू हो जाएगा। संवाद

कैसे करें ई-केवाईसी
ई-केवाईसी राशन कार्ड धारकों की पहचान के सत्यापन का डिजिटल तरीका है। इसके लिए कार्डधारक और कार्ड में जिसका नाम है, उसे संबंधित कोटेदार की दुकान पर जाकर बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाना है। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सिर्फ बायोमीट्रिक ही करना है। बाकी विवरण फीड है।


जिले में कार्डधारक और दर्ज यूनिट
- 3,97,453 राशन कार्ड धारक हैं जिले में।
- 16.41 लाख यूनिट दर्ज हैं राशन कार्डों में
- 36,658 अन्त्योदय कार्ड धारक हैं।
- 90 हजार से अधिक यूनिट है।
- 3,60,795 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं।
- 15,02,374 यूनिट दर्ज हैं इन राशन कार्डों में ।
---

ई-केवाईसी की प्रक्रिया अक्तूबर 2025 से चल रही है। सत्यापन न कराने वालों का खाद्यान्न रुका है। ई-केवाईसी होने पर अगले महीने से राशन शुरू हो जाता है। जिले में करीब 93 प्रतिशत कार्डधारकों की ई-केवाईसी हो चुकी है।- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed