{"_id":"6307d57e20d61d39845736b8","slug":"raped-for-two-years-got-married-to-another-pilibhit-news-bly4955177159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल तक किया दुष्कर्म, दूसरी युवती से रचाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल तक किया दुष्कर्म, दूसरी युवती से रचाया विवाह
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से दुष्कर्म किया गया। शादी की जिद पर आरोपी के माता-पिता ने पांच लाख रुपये और 10 तोला जेवरात की मांग की। मांग पूरी न होने पर दूसरी युवती से शादी कर दी। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
नगर के एक मोहल्ला की युवती ने बताया कि मोहल्ला हबीबगंज निवासी आर्यन उर्फ राजू दो साल से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी की जिद पर टाल-मटोल करने लगा। कहने लगा कि अपने माता-पिता से पूछ ले। तब उसकी दादी ने आरोपी के माता-पिता से बात की। आरोप है कि आरोपी के माता-पिता ने शादी करने पर पांच लाख रुपये और 10 तोला जेवरात की मांग की और कहा कि मांग पूरी नहीं होगी तब शादी नहीं होगी।
इसी बीच आर्यन के माता-पिता ने 20 अगस्त को आर्यन की शादी मंदिर में दूसरी युवती से कर ली। उप निबंधन कार्यालय में शादी पंजीकृत करा दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवती की ओर से आर्यन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर क्राइम उत्तम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।